FIFA World Cup Final: फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (18 दिसंबर) को कतर के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराया था।
फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (18 दिसंबर) को कतर के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराया था। वहीं, किलियन एम्बाप्पे की टीम फ्रांस ने मोरक्को के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत हासिल की थी। अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों फीफा रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। आइए जानते हैं दुनिया की टॉप-10 टीमों का इस विश्व कप में कैसा प्रदर्शन रहा...
विज्ञापन
पहला स्थान (ब्राजील)
2 of 11
नेमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के फाइनल में दुनिया की नंबर एक टीम ब्राजील नहीं होगी। वह क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ हार गई थी। ब्राजील पिछली बार भी क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हुआ था। तब उसे बेल्जियम ने हरा दिया था। दुनिया के सुपरस्टार खिलाड़ी नेमार का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया।
विज्ञापन
दूसरा स्थान (बेल्जियम)
3 of 11
हार के बाद निराश बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू और केविन डी ब्रुइन
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम की टीम ग्रुप दौर में ही बाहर हो गई। उसे तीसरे मैच क्रोएशिया ने ग्रुप-एफ में 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। बेल्जियम को आगे बढ़ने के लिए किसी भी हाल में जीत और बेल्जियम को कम से कम ड्रॉ की आवश्यकता थी। बेल्जियम की टीम पिछले साल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इस बार ग्रुप दौर में उसने कनाडा को 1-0 से हराया था। वहीं, मोरक्को के खिलाफ 0-2 से हार मिली थी।
तीसरा स्थान (अर्जेंटीना)
4 of 11
लियोनल मेसी और उनके साथी।
- फोटो : @Argentina
लियोनल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम आठ साल बाद फाइनल में पहुंच गई। सऊदी अरब से पहले मैच में मिली सनसनीखेज हार के बाद टीम ने वापसी की। उसने ग्रुप दौर में मैक्सिको और पोलैंड को हराया। उसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड और सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराया। अब फाइनल में उसका मुकाबला फ्रांस से होगा।
विज्ञापन
चौथा स्थान (फ्रांस)
5 of 11
फ्रांस के गोल स्कोरर ओलिवर जिरूड और किलियन एम्बाप्पे
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछली बार 2018 में चैंपियन बनने वाले फ्रांस की टीम एक बार फिर से फाइनल में है। वहां उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। फ्रांस ने ग्रुप दौर में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 और डेनमार्क को 2-1 से हराया। वहीं, ट्यूनीशिया के खिलाफ 0-1 से हार मिली। फ्रांस ने प्री-क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 3-1, इंग्लैंड को 2-1 और मोरक्को को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
पांचवां स्थान (इंग्लैंड)
6 of 11
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन
- फोटो : FIFA/वेबसाइट
विश्व कप जीतने के इरादे से उतरी इंग्लैंड की टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। उसने फ्रांस ने रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हरा दिया। इससे पहले ग्रुप दौर में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की। उसके बाद अमेरिका के खिलाफ दूसरा मुकाबला 0-0 की बराबरी पर छूटा था। तीसरे मैच में वेल्स को 3-0 से हराकर उसने नॉकआउट में जगह बनाई थी। वहीं, इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर फाइनल में सेनेगल को 3-0 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
छठा स्थान (इटली)
7 of 11
इटली की फुटबॉल टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
2006 की चैंपियन टीम इटली लगातार दूसरे विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर पाई। यूरो कप चैंपियन इटली के लिए 2006 के बाद से विश्व कप यादगार नहीं रहा है। 2010 और 2014 में वह पहले ही दौर में बाहर हो गई थी। उसके बाद चार बार की चैंपियन टीम अगले दो संस्करण में भाग ही नहीं ले पाई।
सातवां स्थान (स्पेन)
8 of 11
स्पेन की फुटबॉल टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
2010 में खिताब जीतने वाली स्पेन की टीम ने इस बार ग्रुप दौर में शानदार शुरुआत की। उसने कोस्टारिका को पहले मैच में 7-0 से रौंद दिया। इसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई। जर्मनी के खिलाफ दूसरा मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा और जापान के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में टीम 1-2 से हार गई। किसी तरह स्पेन की टीम नॉकआउट में पहुंच गई। वहां उसका मुकाबला प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से हुआ। आसान लग रहे मैच में स्पेन एक्स्ट्रा टाइम तक एक भी गोल नहीं कर पाई और पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हार गई।
आठवां स्थान (नीदरलैंड)
9 of 11
नीदरलैंड के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
सेनेगल के खिलाफ ग्रुप दौर में पहला मैच 2-0 से हारने वाली इस टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में इक्वाडोर को नहीं हरा पाई। यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। कतर को उसने तीसरे ग्रुप मैच में 2-0 से परास्त किया। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में उसने अमेरिका को 3-1 से हराया। क्वार्टरफाइनल में उसका मुकाबला अर्जेंटीना से था। दोनों टीमें आठ साल बाद नॉकआउट में आमने-सामने हुई। 2014 में सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। इस बार भी वैसा ही हुआ। मेसी की टीम क्वार्टर फाइनल मैच को पेनल्टी शूटआउट में जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
नौवां स्थान (पुर्तगाल)
10 of 11
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने ग्रुप दौर के पहले मैच में घाना को 3-2 से हराया। उसके बाद उरुग्वे के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। दक्षिण कोरिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में उसे 1-2 से हार मिली। प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड के मजबूत डिफेंस को भेद दिया और 6-1 से जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला मोरक्को से था। ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोरक्को ने उसे 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
ट्यूनिशिया के खिलाफ डेनमार्क के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टार मिडफील्डर क्रिश्चियन एरिक्सन की टीम डेनमार्क इस बार ग्रुप दौर में ही बाहर हो गई। उसे पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से हराकर चौंका दिया। फिर फ्रांस ने 2-1 से परास्त कर दिया। ट्यूनीशिया के खिलाफ आखिरी मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा था।