फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्व कप होगा म्यूजिक से भरपूर, कैटी पेरी से लेकर शकीरा तक बिखेरेंगी जलवा

Sat, 09 May 2026 04:25 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैटी पेरी फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में लॉस एंजिलिस के सोफी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। वहीं, शकीरा भी नए गाने के साथ टूर्नामेंट में वापसी करने जा रही हैं।

विज्ञापन
1 of 5
कैटी पेरी-शकीरा - फोटो : Katy Perry-Shakira (Instagram)
कैटी पेरी फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करती नजर आएंगी। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटी पेरी 12 जून को अमेरिका के लॉस एंजिलिस स्थित सोफी स्टेडियम में होने वाले ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देंगी। इसी दिन अमेरिका और पैराग्वे के बीच टूर्नामेंट का शुरुआती मुकाबला भी खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
कैटी पेरी - फोटो : Katy Perry (Instagram)
कैटी पेरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैं बेहद उत्साहित हूं कि मैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने जा रही हूं।'


विज्ञापन

3 of 5
कैटी पेरी - फोटो : Katy Perry (Instagram)
इस समारोह में कैटी पेरी के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। इनमें फ्यूचर, लीजा, टाइला, अनित्ता, रेमा और डीजे संजॉय शामिल हैं। वहीं, 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में होने वाले उद्घाटन समारोह में जे बाल्विन, बेलिंडा, एलिजेंड्रो फर्नांडज और लोकप्रिय बैंड माना जैसे कलाकार परफॉर्म करेंगे।

4 of 5
शकीरा - फोटो : Shakira (Instagram)
इस बार फीफा विश्व कप में शकीरा की भी वापसी होने जा रही है। शकीरा ने टूर्नामेंट के लिए नया गाना डाई डाई लॉन्च करने की घोषणा की है। इस गाने में नाइजीरियाई स्टार बर्ना ब्वॉय भी नजर आएंगे। इससे पहले शकीरा का 2010 विश्व कप एंथम वाका वाका दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फीफा विश्वकप - फोटो : अमर उजाला/AI
फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा। यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप होगा, जिसमें कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें