फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damar Hamlin Video: अमेरिका में मैदान पर गिरा खिलाड़ी, CPR के बाद भी नहीं उठा तो रोने लगे साथी, हालत नाजुक

Tue, 03 Jan 2023 03:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी

सार

NFL की टीम बफेलो बिल्स के खिलाड़ी डमर सिनसिनाटी बेंगल्स के खिलाफ खेल रहे थे। मैच के पहले क्वार्टर के दौरान गेंद पकड़ने की कोशिश में वह दूसरी टीम के खिलाड़ी टी हिगिंस से टक्कर खा गए।
विज्ञापन
1 of 4
मैदान पर गिरे डमर हैमलिन - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में चल रहे नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) के दौरान एक हादसे ने खेल जगह को निराशा में डाल दिया है। एनएफएल में एक मुकाबले में अमेरिकी फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी डमर हैमलिन विपक्षी खिलाड़ी से टकराने के बाद मैदान पर गिर गए। उन्हें मैदान पर ही सीपीआर दिया गया, लेकिन वह काम नहीं आया। डमर को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां डमर मौत से जंग लड़ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डमर हैमलिन - फोटो : सोशल मीडिया
NFL की टीम बफेलो बिल्स के खिलाड़ी डमर सिनसिनाटी बेंगल्स के खिलाफ खेल रहे थे। मैच के पहले क्वार्टर के दौरान गेंद पकड़ने की कोशिश में वह दूसरी टीम के खिलाड़ी टी हिगिंस से टक्कर खा गए। विपक्षी टीम का सिर उनकी छाती पर जोर से लगा। दूसरी टीम के खिलाड़ी ने हेमलेट पहन रखा था। उससे डमर को जोर से चोट लगी और मैदान पर गिर गए। साथी खिलाड़ी ने उन्हें उठाया। डमर उठने के बाद अचानक से मैदान बेसुध होकर गिर गए।
विज्ञापन

3 of 4
मैदान पर रोते डमर हैमलिन के साथी - फोटो : सोशल मीडिया
डमर के बेसुध होने के बाद मेडिकल टीम तुरंत ही दौड़कर मैदान पर गई। उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन इसका डमर पर कोई असर नहीं हुआ। फिर उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर के मुताबिक, डमर की हालत गंभीर है। उनकी जान खतरे में है। टीम के मुताबिक, डमर को हार्ट अटैक आया है। इस हादसे के बाद मुकाबले को सस्पेंड कर दिया गया। डमर के साथी और फैंस उनके ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
डमर हैमलिन के साथ हुई घटना के बाद का सदमे में दोनों टीमों के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा ही वाकया 2021 में यूरो कप के दौरान हुआ था। हालांकि, तब खिलाड़ी को टक्कर नहीं लगी थी। दरअसल, डेनमार्क के स्टार फुटबॉलर क्रिश्चियन एरिक्सन मैदान पर अचानक गिरे गए थे। उन्हें हार्ट अटैक आया था। एरिक्सन को मैदान पर सीपीआर दिया गया था। उससे उनकी जान बच गई थी। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया था और वह ठीक होकर बाहर आए। अब एरिक्सन उच्च स्तर पर फुटबॉल खेल रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि डमर भी एरिक्सन की तरह वापसी करने में सफल रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें