फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

D Gukesh: शतरंज के नए बादशाह...जीत के बाद फूट-फूटकर रोए डी गुकेश, तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

Thu, 12 Dec 2024 09:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

गुकेश ने गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप की 14वीं और अंतिम बाजी में चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को काले मोहरों से खेलने के बावजूद हरा दिया।
विज्ञापन
1 of 9
डी गुकेश - फोटो : PTI
भारत के डी गुकेश ने शतरंज में विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। 18 वर्ष के डी गुकेश 64 खानों के खेल में दुनिया के सबसे युवा विश्व चैंपियन बन गए। गुकेश ने गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप की 14वीं और अंतिम बाजी में चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को काले मोहरों से खेलने के बावजूद हरा दिया। जीत के साथ गुकेश के 7.5 अंक हो गए। उन्होंने यह मुकाबला 7.5-6.5 से जीत कर विश्व खिताब जीता।
विज्ञापन

2 of 9
डी गुकेश - फोटो : PTI
जीत के गुकेश भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। वह खुद को रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनकी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन

3 of 9
डी गुकेश - फोटो : PTI
गुकेश दोनों हाथों से अपना चेहरा छुपाते नजर आए, लेकिन कैमरे उनका यह रिएक्शन कैद हो गया। भावुकता उनपर होती गई और वह फूट-फूट कर रोते रहे। 

4 of 9
डी गुकेश - फोटो : PTI
गुकेश ने विश्व चैंपियन बनकर रूस के महान गैरी कास्परोव को पीछे छोड़ दिया। कास्परोव अब तक के सबसे युवा विश्व चैंपियन थे। वह 1985 में 22 वर्ष की उम्र में चैंपियन बने थे।
विज्ञापन

5 of 9
डी गुकेश - फोटो : PTI
चेन्नई के गुकेश विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय हैं। गुकेश पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के ही शिष्य हैं और उन्हीं की अकादमी वेस्टब्रिज आनंद चेस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। आनंद ही गुकेश के आदर्श हैं।
विज्ञापन

6 of 9
डी गुकेश - फोटो : PTI
निर्णायक 14वीं बाजी ड्रॉ की ओर बढ़ रही थी। माना जा रहा था कि विश्व चैंपियन का फैसला टाईब्रेकर के जरिये होगा, लेकिन 55वीं चाल में लिरेन ने भारी भूल कर दी, जिसका गुकेश ने फायदा उठाकर जीत हासिल की। 
विज्ञापन

7 of 9
डी गुकेश - फोटो : PTI
पूरे टूर्नामेंट में गुकेश की लिरेन पर काले मोहरों से यह पहली जीत थी। उन्होंने तीन बाजियों में जीत हासिल की, दो में हार मिली और नौ बाजियां ड्रॉ पर समाप्त हुईं।

8 of 9
डी गुकेश - फोटो : PTI
गुकेश के लिए वर्ष 2024 किसी परी कथा सरीखा है। इस वर्ष उन्होंने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट को जीतकर डिंग लिरेन को चुनौती देने का अधिकार हासिल किया। 
विज्ञापन

9 of 9
डी गुकेश - फोटो : PTI
गुकेश विश्व चैंपियन को चुनौती देने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने यह टूर्नामेंट विश्व नंबर दो फैबियानो कारुआना, विश्व नंबर तीन हिकारु नाकामुरा और भारत के आर प्रगनानंदा की मौजूदगी में जीता। इसी वर्ष उन्होंने अर्जुन एरिगेसी, प्रगनानंदा, विदित गुजराती के साथ मिलकर भारत को पहली बार चेस ओलंपियाड का चैंपियन बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें