फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026 Medals Tally: 39 पदकों के साथ तालिका में किस स्थान पर है भारत? किस एथलीट ने दिलाया कौन सा मेडल? जानें

Sun, 02 Aug 2026 12:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। मुक्केबाजी में रिकॉर्ड सात स्वर्ण, जूडो में ऐतिहासिक सफलता और एथलेटिक्स-पैरा एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन ने भारत को टॉप-4 तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
1 of 7
मुक्केबाजी में भारत का दमदार प्रदर्शन - फोटो : IANS

ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने इतिहास रचते हुए पदक तालिका में चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। 10वें दिन मुक्केबाजी, जूडो, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 16 मेडल जीते। अब भारत के खाते में अब 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य सहित कुल 39 पदक हो गए हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है।

खास बात यह है कि इस बार भारत ने कुश्ती, बैडमिंटन और हॉकी जैसे अपने मजबूत खेलों के बिना भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुक्केबाजी में रिकॉर्ड सात स्वर्ण, जूडो में पहली बार दो स्वर्ण और एथलेटिक्स में कई ऐतिहासिक उपलब्धियों ने भारत के अभियान को यादगार बना दिया।

विज्ञापन

2 of 7
मुक्केबाजों के नाम बाएं से- सचिन, जैस्मिन, साक्षी, प्रिया, अंकुश, प्रीति - फोटो : IANS

मुक्केबाजी ने दिलाई सबसे बड़ी छलांग
भारत की सबसे बड़ी सफलता मुक्केबाजी में रही। महिला वर्ग में प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और प्रिया घंघास (60 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किग्रा) और अंकुश (70 किग्रा) ने भी गोल्ड अपने नाम किया। लवलीना बोरगोहेन, जादूमणि सिंह और नरेंद्र बेरवाल ने रजत पदक जीतकर भारत का कुल मुक्केबाजी प्रदर्शन 10 पदकों तक पहुंचाया।

विज्ञापन

3 of 7
जूडो में स्वर्ण जीतने वाले अस्मिता और हर्ष - फोटो : IANS

जूडो और एथलेटिक्स में भी बना इतिहास
जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने। यामिनी मौर्य ने रजत और उन्नति शर्मा ने कांस्य जीतकर भारत को इस खेल में रिकॉर्ड चार पदक दिलाए। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में कांस्य जीतकर इतिहास रचा। वह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स के दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले वह 10,000 मीटर में रजत जीत चुके थे। वहीं प्रवीण चित्रावेल ने ट्रिपल जंप में रजत और सेल्वा प्रभु ने कांस्य पदक जीता।

4 of 7
सोमन राणा और शुभम जुयाल - फोटो : Twitter

पैरा एथलेटिक्स में स्वर्णिम प्रदर्शन
पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने पुरुष F57 शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता और मजबूत किया। इसी स्पर्धा में शुभम जुयाल ने रजत पदक हासिल किया। इससे पहले शर्मिला धनखड़ और दिलीप महादू गावित भी स्वर्ण जीत चुके हैं।

अंतिम दिन 40 के पार पहुंचने का मौका
रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत की चुनौती जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में होगी। ईशरूप नारंग, अवतार सिंह और यश घंघास से जूडो में पदक की उम्मीद है, जबकि ट्रैक साइक्लिंग में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। यदि भारत एक और पदक जीतता है तो उसका कुल आंकड़ा 40 के पार पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

5 of 7
सेल्वा प्रभु और प्रवीण चित्रावेल ने ट्रिपल जंप में पदक जीते - फोटो : ANI

पदक तालिका

स्थान देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 ऑस्ट्रेलिया 65 41 52 158
2 इंग्लैंड 26 41 35 102
3 कनाडा 18 20 21 59
4 भारत 13 17 9 39
5 स्कॉटलैंड 13 8 17 38
विज्ञापन

6 of 7
मीराबाई, शर्मिला और गावित - फोटो : PTI/ANI
भारत के स्वर्ण पदक विजेता
खिलाड़ी स्पर्धा खेल
मीराबाई चानू महिला 48 किग्रा भारोत्तोलन
शर्मिला धनखड़ महिला शॉटपुट F57 पैरा एथलेटिक्स
दिलीप महादू गावित पुरुष 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स
अस्मिता डे महिला 48 किग्रा जूडो
हर्ष सिंह पुरुष 60 किग्रा जूडो
प्रीति पवार महिला 54 किग्रा मुक्केबाजी
जैस्मिन लंबोरिया महिला 57 किग्रा मुक्केबाजी
सोमन राणा पुरुष शॉटपुट F57 पैरा एथलेटिक्स
साक्षी चौधरी महिला 51 किग्रा मुक्केबाजी
अरुंधति चौधरी महिला 70 किग्रा मुक्केबाजी
प्रिया घंघास महिला 60 किग्रा मुक्केबाजी
सचिन सिवाच पुरुष 60 किग्रा मुक्केबाजी
अंकुश पुरुष 70 किग्रा मुक्केबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यशवीर और नीरज - फोटो : IANS
अब तक के भारत के सभी पदक विजेता (39 पदक)

भारत: 13 स्वर्ण, 17 रजत, 9 कांस्य 

क्रम खिलाड़ी स्पर्धा खेल पदक
1 झंडू कुमार पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग कांस्य
2 ऋषिकांत सिंह पुरुष 60 किग्रा भारोत्तोलन रजत
3 मीराबाई चानू महिला 48 किग्रा भारोत्तोलन स्वर्ण
4 राजा मुथुपांडी पुरुष 65 किग्रा भारोत्तोलन रजत
5 ज्ञानेश्वरी यादव महिला 53 किग्रा भारोत्तोलन रजत
6 बिंदियारानी देवी महिला 58 किग्रा भारोत्तोलन कांस्य
7 शर्मिला धनखड़ महिला शॉटपुट F57 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
8 सरवेश कुशारे पुरुष हाई जंप एथलेटिक्स रजत
9 शिल्पा के. शायला महिला शॉटपुट F57 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
10 वल्लुरी अजया बाबू पुरुष 79 किग्रा भारोत्तोलन रजत
11 हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा भारोत्तोलन रजत
12 गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर एथलेटिक्स रजत
13 मुरली श्रीशंकर पुरुष लंबी कूद एथलेटिक्स रजत
14 दिलीप महादू गावित पुरुष 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
15 मोहम्मद बासिल पुरुष 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स रजत
16 लवप्रीत सिंह पुरुष +110 किग्रा भारोत्तोलन रजत
17 सीमा कालीरामना महिला डिस्कस थ्रो एथलेटिक्स कांस्य
18 अस्मिता डे महिला 48 किग्रा जूडो स्वर्ण
19 हर्ष सिंह पुरुष 60 किग्रा जूडो स्वर्ण
20 यामिनी मौर्य महिला 57 किग्रा जूडो रजत
21 नीरज चोपड़ा पुरुष भालाफेंक एथलेटिक्स रजत
22 यशवीर सिंह पुरुष भालाफेंक एथलेटिक्स कांस्य
23 तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन एथलेटिक्स कांस्य
24 प्रीति पवार महिला 54 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
25 जैस्मिन लंबोरिया महिला 57 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
26 प्रवीण चित्रावेल पुरुष ट्रिपल जंप एथलेटिक्स रजत
27 सेल्वा प्रभु तिरुमरन पुरुष ट्रिपल जंप एथलेटिक्स कांस्य
28 जादूमणि सिंह पुरुष 55 किग्रा मुक्केबाजी रजत
29 सोमन राणा पुरुष शॉटपुट F57 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
30 शुभम जुयाल पुरुष शॉटपुट F57 पैरा एथलेटिक्स रजत
31 गुलवीर सिंह पुरुष 5000 मीटर एथलेटिक्स कांस्य
32 साक्षी चौधरी महिला 51 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
33 अरुंधति चौधरी महिला 70 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
34 प्रिया घंघास महिला 60 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
35 सचिन सिवाच पुरुष 60 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
36 अंकुश पुरुष 70 किग्रा मुक्केबाजी स्वर्ण
37 लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किग्रा मुक्केबाजी रजत
38 नरेंद्र बेरवाल पुरुष +90 किग्रा मुक्केबाजी रजत
39 उन्नति शर्मा महिला 63 किग्रा जूडो कांस्य


खेलवार भारत का प्रदर्शन

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
भारोत्तोलन 1 6 1 8
एथलेटिक्स 0 5 5 10
पैरा एथलेटिक्स 3 2 1 6
पैरा पावरलिफ्टिंग 0 0 1 1
जूडो 2 1 1 4
मुक्केबाजी 7 3 0 10
कुल 13 17 9 39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें