फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026: जादुमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को पहले जमकर धोया, फिर ऐसा क्या बोले की पड़ोसी मुल्क को लगी मिर्ची?

Mon, 27 Jul 2026 11:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो

सार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबले के बाद उन्होंने अपनी जीत कारगिल युद्ध के वीर जवानों को समर्पित की और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
1 of 5
जादुमणि - फोटो : IANS
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए बहुप्रतीक्षित मुक्केबाजी मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह मांडेंगबाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के सुमामा रहमान को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। खास बात यह रही कि यह मुकाबला 26 जुलाई, यानी कारगिल विजय दिवस के दिन खेला गया। जीत के बाद जादुमणि ने अपना यह शानदार प्रदर्शन कारगिल युद्ध के वीर जवानों को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
जादुमणि - फोटो : IANS
पाकिस्तानी मुक्केबाज पर पूरी तरह हावी रहे जादुमणि
 
  • 22 वर्षीय जादुमणि शुरुआत से ही लय में नजर आए। उन्होंने आक्रामक और सटीक मुक्कों से पाकिस्तान के सुमामा रहमान को कोई मौका नहीं दिया।
  • पांचों जजों ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।
  • इससे पहले जादुमणि ने राउंड ऑफ 32 में स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन को भी 5-0 से हराकर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया था।
  • लगातार दूसरी एकतरफा जीत के साथ उन्होंने अंतिम-8 में जगह बना ली। अब वह पदक पक्का करने से एक जीत दूर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जादुमणि - फोटो : IANS
'यह जीत कारगिल के वीरों को समर्पित है'
मुकाबले के बाद जादुमणि ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत उनके लिए खास रही और वह इसे देश के उन वीर सैनिकों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी यह जीत कारगिल के वीरों को समर्पित करता हूं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करके मुझे बहुत अच्छा लगा। अब मैं क्वार्टर फाइनल में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करूंगा और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटूंगा।' 

4 of 5
जादुमणि - फोटो : IANS
अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर
जादुमणि अब मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेंगे। यदि वह यह मुकाबला जीत लेते हैं तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में दोनों सेमीफाइनल में हारने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिलता है। ऐसे में क्वार्टर फाइनल जीतते ही जादुमणि का कम से कम एक पदक पक्का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जादुमणि - फोटो : IANS
पिछले साल नोएडा में आयोजित विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल्स में 50 किग्रा वर्ग का रजत पदक जीतने वाले जादुमणि इस बार 55 किग्रा वर्ग में खेल रहे हैं और अब तक उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। भारत की मुक्केबाजी टीम को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीदें हैं। जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने पाकिस्तान के मुक्केबाज को हराया और जिस जोश के साथ कारगिल के वीरों को अपनी जीत समर्पित की, उसने इस जीत को सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे देशभक्ति और सम्मान की भावना से भी जोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें