फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026: नीरज से मीराबाई-लवलीना तक, 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 10 सबसे बड़े पदक दावेदार कौन-कौन हैं?

Thu, 23 Jul 2026 10:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में हो रहा है। इस बार खेलों की संख्या घटकर 10 रह गई है, जिससे भारत की पदक संभावनाओं पर भी असर पड़ सकता है। इसके बावजूद नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, मुरली श्रीशंकर, लवलीना बोरगोहेन, तुलिका मान और सचिन सिवाच जैसे कई खिलाड़ी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 10
मीराबाई, नीरज और लवलीना - फोटो : ANI

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज होने जा रहा है। हालांकि इस बार का आयोजन पिछले संस्करणों से काफी अलग होगा। पहले इन खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य को मिली थी, लेकिन बढ़ती लागत के कारण उसने आयोजन से हाथ खींच लिए। इसके बाद ग्लास्गो ने सीमित संसाधनों के साथ मेजबानी संभाली और खेलों की संख्या 19 से घटाकर सिर्फ 10 कर दी गई।

इस बदलाव का असर भारत की पदक संभावनाओं पर भी पड़ा है। बर्मिंघम 2022 में भारत ने 61 पदक जीते थे, लेकिन इस बार भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज ने करीब 30 पदकों की उम्मीद जताई है। इसके बावजूद भारतीय दल में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो स्वर्ण पदक जीतने का दम रखते हैं।

विज्ञापन

2 of 10
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS

एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा उम्मीदें

नीरज चोपड़ा (भाला फेंक)

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भारतीय दल का सबसे बड़ा चेहरा हैं। चोट के कारण वह बर्मिंघम 2022 में हिस्सा नहीं ले सके थे, लेकिन इस बार गोल्ड कोस्ट 2018 का स्वर्ण दोहराने के इरादे से उतरेंगे। इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.69 मीटर रहा है। हालांकि उन्हें श्रीलंका के रुमेश थरंगा, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, पाकिस्तान के अरशद नदीम और भारत के रोहित यादव से कड़ी चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन

3 of 10
रोहित यादव - फोटो : IANS

रोहित यादव (भाला फेंक)
रोहित यादव ने इस सीजन 87.05 मीटर का करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वह भारत के सबसे मजबूत स्वर्ण पदक दावेदारों में शामिल हैं।

4 of 10
मुरली श्रीशंकर - फोटो : PTI

मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप)
गंभीर चोट से वापसी करने वाले मुरली श्रीशंकर ने इस सीजन 8.38 मीटर की छलांग लगाई है। अगर वह यही प्रदर्शन दोहराते हैं तो भारत को एक और स्वर्ण पदक मिल सकता है।

विज्ञापन

5 of 10
प्रवीण, तेजस्विन, सरवेश - फोटो : PTI

सरवेश कुशारे, प्रवीण चित्रावेल और तेजस्विन शंकर
हाई जंप में सरवेश कुशारे, ट्रिपल जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी प्रवीण चित्रावेल और डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर भी भारत के मजबूत पदक दावेदार हैं। शॉटपुट में तजिंदरपाल सिंह तूर और डिस्कस थ्रो में सीमा कालीरामना से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन

6 of 10
मीराबाई चानू - फोटो : PTI

भारोत्तोलन में मीराबाई से स्वर्ण की आस
भारोत्तोलन में एक बार फिर निगाहें मीराबाई चानू पर रहेंगी। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और पूर्व कॉमनवेल्थ चैंपियन मीराबाई अपने वर्ग में स्वर्ण की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं।इसके अलावा बिंदियारानी देवी और ज्ञानेश्वरी देवी भी भारत की पदक उम्मीदों में शामिल हैं। दोनों ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

7 of 10
जैस्मिन और लवलीना - फोटो : PTI

मुक्केबाजी में लवलीना और जैसमीन पर नजर
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भारत की सबसे अनुभवी मुक्केबाजों में शामिल हैं। हालांकि पिछले कुछ समय में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन बड़ी प्रतियोगिताओं में उनका अनुभव भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। महिला मुक्केबाज जैसमीन लाम्बोरिया भी स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं। वहीं पुरुष वर्ग में 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल के स्वर्ण पदक विजेता सचिन सिवाच से भी बड़ी उम्मीदें हैं।

8 of 10
तुलिका मान - फोटो : @TheKhelIndia

जूडो में तुलिका मान सबसे बड़ा दांव
बर्मिंघम 2022 में रजत पदक जीतने वाली तुलिका मान इस बार स्वर्ण जीतने की प्रबल दावेदार हैं। उनके अलावा अवतार सिंह और हर्ष तोकस भी भारत के लिए पदक ला सकते हैं।

9 of 10
अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह - फोटो : ANI/PTI

अन्य खेलों में भी नजरें रहेंगी
लॉन बॉल्स में भारतीय महिला टीम ने 2022 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की जैसी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। तैराकी, ट्रैक साइक्लिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स और पैरा स्पर्धाओं में भी भारत के कई खिलाड़ी पदक की दौड़ में शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

10 of 10
प्रियंका गोस्वामी - फोटो : ANI

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय दल

खेल खिलाड़ी
एथलेटिक्स (31) नीरज चोपड़ा, तेजस्विन शंकर, गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, पारुल चौधरी, मुरली श्रीशंकर, पूजा सिंह, मनप्रीत कौर, सीमा कालीरामना, निधि रानी, सरवेश कुशारे, प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु, लोकेश सत्यानाथन, रवीना, प्रियंका गोस्वामी, रशदीप कौर, नीरू पाठक, अंसा बाबू, तेजस शिर्से, यशस पलाक्षा, संतोष टी, देव मीणा, कुलदीप कुमार, रोहित यादव, यशवीर सिंह, विशाल टीके, राजेश रमेश, तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल, आदर्श राम
मुक्केबाजी (14) साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, जैसमीन लाम्बोरिया, प्रिया घंघास, परवीन हुड्डा, अरुंधति चौधरी, लवलीना बोरगोहेन, जादूमणि सिंह, सचिन सिवाच, आदित्य प्रताप सिंह, सुमित कुंडू, अंकुश, कपिल पोखरिया, नरेंद्र बरवाल
भारोत्तोलन (11) मीराबाई चानू, ज्ञानेश्वरी देवी, बिंदियारानी देवी, हरजिंदर कौर, संजना, मार्टिना देवी, ऋषिकांत सिंह, एम राजा, अजया बाबू, दिलबाग सिंह, लवप्रीत सिंह
ट्रैक साइक्लिंग (6) रोनाल्डो सिंह, डेविड बेकहम, रोजित सिंह, दिनेश कुमार, जेमेश सिंह, हर्षवीर सेखों
तैराकी (5) अनीश गौड़ा, साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, धर्शन शशिकुमार
जूडो (13) अस्मित डे, श्रद्धा चोपड़े, यामिनी मौर्य, उन्नति शर्मा, इनुंगनबी, इशरूप नारंग, तुलिका मान, रोहित, अरुण कुमार, हर्ष तोकस, करणजीत सिंह मान, यश घंघास, अवतार सिंह
लॉन बॉल्स (6) पिंकी, नयनमोनी सैकिया, रूपा रानी तिर्की, दिनेश कुमार, नवनीत सिंह, पुतुल सोनोवाल
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (8) प्रणति नायक, निशिका अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा सामंता, तपन मोहंती, सत्यजीत मंडल, तपस्वेरा नाथ, स्वातिश कैथेरी
पैरा एथलेटिक्स (10) शर्मिला, देवेंद्र कुमार, राकेशभाई भट्ट, दिलीप गावित, शुभम जुयाल, शिल्पा शायला, सोमन राणा, बेसिल, राकेश शनमुगम, सागर थ्यात
पैरा पावरलिफ्टिंग (8) श्रेयांश त्रिवेदी, जसप्रीत कौर, सुमन देवी, कस्तूरी राजामणि, परमजीत, अशोक कुमार, झंडू कुमार, सुधीर
पैरा तैराकी (6) रवि वीरा, अली इमाम, सुयश जाधव, स्वास्तिक पाटिल, चैतन्य कुलकर्णी, तेजस नंदकुमार
महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल (4) रीना गुप्ता, रीता चानू, मीनाक्षी जाधव, लक्ष्मी रायप्पा
पैरा साइक्लिंग (1) लिशा दास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें