पूर्व इंग्लिश स्टार डेविड बेकहम और विक्टोरिया बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन ने एक लंबी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के रिश्तों की कलह और टूटन पर खुलकर बातें कीं। यह पोस्ट सिर्फ शिकायत भर नहीं थी, बल्कि अपने परिवार से सार्वजनिक रूप से दूरी बनाने की एक औपचारिक घोषणा जैसा नजर आया। ब्रुकलिन के शब्दों में बीते कई वर्षों की नाराजगी, असंतोष और दुख साफ दिखाई दिया।
अपने एक बयान में ब्रुकलिन ने लिखा, 'मैंने वर्षों तक चुप्पी साधे रखी और हर कोशिश की कि बातें निजी रहें, लेकिन मेरे माता-पिता लगातार प्रेस में बातें ले जाते रहे, जिससे मुझे अपने बारे में सच बोलना पड़ा।'
साथ ही उन्होंने कहा कि वे अब सुलह नहीं चाहते। ब्रुकलिन ने कहा, 'मैं सुलह नहीं करना चाहता… मैं अपने लिए पहली बार खड़ा हुआ हूं।'