फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधू का फाइनल देखने के बाद सायना ने कोच से कहा- पेट्रोल खत्म हो गया देखते-देखते

Mon, 28 Aug 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
सायना और सिंधू - फोटो : twitter
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधू और जापान की नोजोमी ओकुहारा ने रविवार को ग्लासगो के अमीरात एरीना में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप्स में महिला सिंगल्स मैच का सबसे लंबा (110 मिनट यानी एक घंटा 50 मिनट) मैच खेला। दोनों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के इतिहास का अब तक का सबसे शानदार मुकाबला खेला। सिंधू का मैच देखने के बाद सायना ने एक खास व्यक्ति को कहा-पेट्रोल खत्म हो गया देखते-देखते।
विज्ञापन

2 of 5
फाइनल मुकाबला - फोटो : twitter
दोनों ही महिला शटलर 22-22 साल की हैं और फाइनल में 5,000 दर्शकों से भरे खचाखच स्टेडियम में दोनों ने यादगार मुकाबला खेला। इस मैच में कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार जीत जापान की ओकुहारा ने हासिल की। जापानी शटलर ने 21-19, 20-22 और 22-20 से मैच जीतकर गोल्ड मेडल जीता। भारतीय फैंस के हाथों निराशा जरुर लगी, लेकिन इस मैच को देखने के बाद सभी का बैडमिंटन खेल से लगाव जरुर लग गया।
विज्ञापन

3 of 5
पीवी सिंधू - फोटो : twitter
पीवी सिंधू ने कई बार 20 शॉट के ऊपर की रैली की जबकि एक रैली तो 73 शॉट्स की रही। इसके बाद अगली दो बड़ी रैली 50 शॉट्स से ज्यादा की रही। दोनों ही शटलर थकी जरुर, लेकिन कोर्ट पर कोई भी हिम्मत हारने को तैयार नहीं था। बैडमिंटन के इस फॉर्मेट में वैसे सबसे बड़ा मैच ओकुहारा और चीन की शिक्सियन वांग के बीच 2015 में खेला गया था जो 111 मिनट तक चला था।

4 of 5
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, पीवी सिंधु - फोटो : self
मैच हारने के बाद सिंधू ने कहा, 'हर कोई गोल्ड मेडल जीतना चाहता है। आखिरी पल में सब बदल गया।' बता दें कि सिंधू आखिर में थकी हुई नजर आई और मैच पॉइंट हासिल करने में नाकाम रही। वैसे रियो ओलंपिक्स के बाद से सिंधू ने बहुत दमदार प्रदर्शन किया है। सिंधू पहले भी वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में ब्रोंज मेडल जीता है, लेकिन ये सिल्वर मेडल उन्हें जरुर चुभेगा। ऐसा जानने को मिला है कि शनिवार को सेमीफाइनल खेलने के बाद सिंधू देर रात 2 बजे सोई थी। उन्होंने कहा कि फाइनल का सोचकर उन्हें नींद भी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंधू और सायना - फोटो : twitter
सिंधू रविवार को कोर्ट पर आगे-पीछे मूव करते हुए पॉइंट हासिल करते और गंवाते हुए नजर आईं। हालांकि, टूर्नामेंट का समापन भारत के लिए यादगार रहा, क्योंकि उसे महिला शटलरों ने दो मेडल दिलाए। सिंधू और सायना ने क्रमशः सिल्वर व ब्रोंज मेडल जीते। सायना ने सिंधू के कोच पुलेला गोपीचंद को कहा, 'मेरा पेट्रोल खत्म हो गया देखते-देखते। शानदार मैच हुआ!' कोच ने भी मजाक में कहा, 'ऐसा लगा ये मैच खत्म ही नहीं होगा। ये आगे चलता जाएगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें