saina nehwal
- फोटो : pbl
बता दें कि साइना नेहवाल साल 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन पायदान पर कब्जा किया। साइना देश की एक ऐसी खिलाड़ी है जिसने अब तक कई टूर्नामेंट में देश के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। इसके साथ-साथ वह कॉमनवेल्थ वूवेन सिंगल गोल्ड, सुपर सीरीज टाइटल, वर्ल्ड जूनियर और कॉमनवेल्थ युथ टाइटल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इस कामयाबी के चलते उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड और पद्म भूषण का सम्मान भी मिल चुका है।