स्पेन की स्टार शटलर कैरोलिना मरीन का प्रदर्शन साल 2017 में बहुत प्रभावी नहीं रहा। उन्होंने चार सुपरसीरीज के फाइनल में प्रवेश किया जबकि सिर्फ एक में जीत दर्ज करने में कामयाब हुई। अब उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले साल वह ज्यादा खिताब जीतेंगी और वर्ल्ड रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
2 of 5
कैरोलिना मरीन
ओलंपिक चैंपियन और दो बार की वर्ल्ड चैंपियन कैरोलिना मरीन ने इस साल भारत, मलेशिया और सिंगापुर में रनर्स-अप के रूप में टूर्नामेंट की समाप्ति की। दिल्ली में उन्हें पीवी सिंधु से शिकस्त मिली जबकि दो बार चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने उन्हें मात दी।
विज्ञापन
3 of 5
कैरोलिना मरीन
स्पेनिश शटलर ने हालांकि सितंबर में खिताब के सूखे को खत्म किया और चीन की ही बिंगजियाओ को मात देकर जापान ओपन सुपरसीरीज का खिताब जीता। हालांकि, 24 वर्षीया साल का अंत सुखद नहीं कर सकी और हिप इंजुरी के कारण उन्हें हांगकांग ओपन से हटना पड़ा।
4 of 5
कैरोलिना मरीन
प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में हैदराबाद हंटर्स की तरफ से खेलने वाली मरीन ने कहा, 'यह मेरा सर्वश्रेष्ठ साल नहीं था क्योंकि रियो ओलंपिक्स में सफलता के बाद मुझे गंभीर चोटों से उबरना पड़ा। मुझे अपने शरीर का ख्याल रखने की जरुरत है।'
उन्होंने आगे कहा, 'अब यह साल खत्म हो रहा है और मेरी पूरी उम्मीद अगले साल पर टिकी है जहां मुझे नई चुनौतियों का सामना करना है। मैं आगामी टूर्नामेंट्स में बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहती हूं। अगला साल बहुत मजेदार होगा क्योंकि पीबीएल के बाद तीन टूर्नामेंट्स होना है। यह सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत कड़े होंगे।'