फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF Rankings: सात्विक-चिराग बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में शीर्ष-10 में लौटे, लक्ष्य और प्रणय को भी फायदा

Tue, 29 Jul 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुरूष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन 54442 अंक के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि एच एस प्रणय दो पायदान चढ़कर 33वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : PTI
एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बीडब्ल्यूएफ पुरूष युगल विश्व रैंकिंग में फिर शीर्ष-10 में पहुंच गए। दोनों पिछले सप्ताह चीन ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे जिससे उन्हें तीन पायदान का फायदा मिला।
विज्ञापन

2 of 4
सात्विक-चिराग - फोटो : @India_AllSports
दुनिया की पूर्व नंबर एक जोड़ी और फिलहाल 10वें नंबर पर काबिज चिराग और सात्विक को मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक ने 21-13, 21-17 से हराया। इससे पहले वे सिंगापुर ओपन और इंडिया ओपन में भी सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 4
लक्ष्य और प्रणय - फोटो : PTI
पुरुष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन 54442 अंक के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि एच एस प्रणय दो पायदान चढ़कर 33वें स्थान पर हैं। महिला एकल में उन्नति हुड्डा कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग पर पहुंच गई जिन्होंने पिछले सप्ताह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू को हराया था।
विज्ञापन

4 of 4
ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी होंगी शामिल। - फोटो : amar ujala
सिंधू 15वें स्थान पर बनी हुई हैं। महिला युगल में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद 11वें नंबर पर बने हुए हैं, जबकि तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा दो पायदान चढ़कर 45वें स्थान पर आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें