फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PKL: पहले अनूप कुमार फिर परदीप और अब पवन ने किया कमाल, ये हैं हर सीजन सबसे ज्यादा प्वाइंट हासिल करने वाले रेडर

Wed, 28 Sep 2022 07:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में अनूप कुमार ने सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल किए थे। इसके बाद परदीप नरवाल ने अपना जलवा दिखाया। पिछले तीन सीजन से पवन सेहरावत लीग के सबसे सफल रेडर बनकर उभरे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 9
अनूप कुमार, परदीप नरवाल और पवन सेहरावत - फोटो : सोशल मीडिया
प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन की शुरुआत 23 अक्तूबर से हो रही है। पहला मुकाबला यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज की टीम के बीच है। इस मुकाबले में परदीप नरवाल पर सभी की नजर रहेगी। परदीप प्रो कबड्डी के तीन सीजन में सबसे ज्यादा प्वाइंट हासिल करने वाले रेडर रह चुके हैं और सीजन भी उनसे कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, पिछले तीन सीजन में पवन सेहरावत ने कमाल का खेल दिखाया और सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। इस सीजन भी सभी की नजरें पवन पर रहेंगी। यहां हम पीकेएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

सीजन-1

2 of 9
अनूप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में अनूप कुमार सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने कुल 155 रेड प्वाइंट हासिल किए थे। इस सीजन वह यू मुंबा की टीम के लिए खेले थे। पीकेएल के अलावा एशियन गेम्स में भी अनूप कुमार ने भारत के लिए शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

सीजन-2

3 of 9
काशिलंग अड़के - फोटो : सोशल मीडिया
पीकेएल के दूसरे सीजन में काशिलिंग अड़के ने अपना जलवा दिखाया था। इस ऑलराउंडर ने दबंग दिल्ली की तरफ से खेलते हुए कुल 114 रेड प्वाइंट हासिल किए थे।

सीजन-3

4 of 9
परदीप नरवाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रो कबड्डी लीग के तीसरे सीजन में देश को नया स्टार मिला था। परदीप नरवाल ने इस सीजन पटना पाइरेट्स की तरफ से खेलते हुए 116 रेड प्वाइंट हासिल किए थे। उनकी डुबकी की कला शानदार थी और उन्हें डुबकी किंग के नाम से जाना गया।
विज्ञापन

सीजन-4

5 of 9
राहुल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
पीकेएल के चौथे सीजन में राहुल चौधरी कमाल की फॉर्म में थे। वह परदीप की तरह एक रेड में विपक्षी टीम को खाली नहीं करते थे, लेकिन लगातार रेड करने की क्षमता और हर रेड में एक या दो प्वाइंट हासिल करने की काबीलियत के दम पर उन्होंने 146 रेड प्वाइंट हासिल किए और भारतीय कबड्डी में नए सुपरस्टार बने। उन्होंने यह सीजन तेलगू टाइटंस के लिए खेला।
विज्ञापन

सीजन-5

6 of 9
परदीप नरवाल - फोटो : सोशल मीडिया
पीकेएल के पांचवें सीजन में परदीप नरवाल ने दिखाया कि उनके अंदर किस स्तर की काबीलियत है। इस सीजन उन्होंने अकेले ही कई टीमों को मात दी। पटना पाइरेट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कुल 369 रेट प्वाइंट हासिल किए और इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

सीजन-6

7 of 9
पवन सेहरावत - फोटो : सोशल मीडिया
पीकेएल के छठे सीजन में भी सभी को परदीप नरवाल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पवन कुमार सेहरावत ने अपनी आंधी में सभी को उड़ा दिया। बेंगलुरू बुल्स के इस रेडर ने कुल 271 रेड प्वाइंट हासिल किए और सीजन में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले रेडर रहे।

सीजन-7

8 of 9
पवन सेहरावत - फोटो : सोशल मीडिया
प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में फिर बेंगलुरू बुल्स के पवन कुमार सेहरावत ने अपना जलवा दिखाया और 346 रेड प्वाइंट हासिल किए। इस बार भी वह सीजन में सबसे ज्यादा प्वाइंट हासिल करने वाले रेडर थे। लगातार दूसरे सीजन में कमाल करने के बाद पवन ने यह साबित कर दिया की वह भारतीय कबड्डी के नए सुपरस्टार हैं।
विज्ञापन

सीजन-8

9 of 9
पवन सेहरावत - फोटो : सोशल मीडिया
पीकेएल के आठवें सीजन में भी पवन ने बेंगलुरू बुल्स के लिए खेलते हुए 304 रेड प्वाइंट हासिल किए। वह लगातार तीसरे सीजन में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले रेडर बने। इस सीजन भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा परदीप नरवाल से भी पुरानी लय में लौटने की उम्मीद होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें