ऑफिस, कॉलेज आदि जाने की जल्दी में आज लोगों के पास इतना भी समय नहीं बचता है कि रूककर कुछ मिनट का ध्यान लगा पाएं। देवी देवताओं को भी मन ये याद करने का समय नहीं निकाल पाते। इसके बाद वे अंदर ही अंदर कई परेशानियों से लड़ते तो हैं, लेकिन उसका समाधान नहीं निकाल पाते। यहां आपको एक ऐसा ध्यान बता रहे हैं जो जिसे आप अपने बैड पर या बस में कहीं भी कर सकते हैं। ये ध्यान आपको सभी परेशानियों से भी बाहर निकाल लेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जब आप सुबह सोकर उठे तो अपने बेड पर 2 मिनट आंख बंद करके बैठ जाएं। हाथों को क्रॉस कर लें और अपने गुरु को याद करें। आपका पिछला दिन अच्छा बनाने के लिए शुक्रिया अदा करें और वर्तमान दिन भी अच्छा रहें। ऐसी प्रार्थना करें।
विज्ञापन
3 of 5
जब आप बेड से उतरकर पानी पीने जाएं या ब्रश करने जाएं तब अपने शरीर को हल्का फुल्का जरूर हिलाएं। इससे आपको मानसिक रूप से भी आराम मिलेगा।
4 of 5
नहाने के बाद जब आप कहीं जाने के लिए तैयार हो जाएं तो घर के निकलते समय दो मिनट के लिए सिर्फ दो मिनट के लिए पूजा घर जरूर जाएं और वहां पर परिवार के लिए देवी देवाताओं से प्रार्थना करें।
कार, बस, ट्रेन जिस भी साधन से आप अपनी जगह पर जा रहे हैं उसी में कुछ मिनट में लिए अपनी आंखें बंद करके मंथन करें। कई बार इसी मंथन में व्यक्ति को अपनी किसी बड़ी परेशानी का भी समाधान मिल जाता है।