खर्राटे के कारण आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ती है तो नियमित तौर पर इन आसन व प्राणायाम की मदद से आप खर्राटे से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
खर्राटे से परेशान हैं तो इन आसनों से मिलेगा आराम
2 of 4
हेल्थ
- फोटो : getty images
खर्राटे खत्म करने के लिए नियमित तौर पर प्राणायाम करें। पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं और आंखें बंद करके गहरी सांस लें और छोड़ें। इससे फेफड़ों से लेकर श्वास नली तक की कसरत होती है। सोने से ठीक पहले भी इसे करना फायदेमंद है।
विज्ञापन
खर्राटे से परेशान हैं तो इन आसनों से मिलेगा आराम
3 of 4
योग
- फोटो : getty images
भ्रामरी प्राणायाम से भी खर्राटे दूर करने में मदद मिलती है। आंखों और कानों को उंगलियों से बंद करें। पेट पर बल देते हुए गहरी सांस लें और छोड़ते हुए हल्की आवाज निकालें। यह आवाज भंवरे या मधुमक्खी से मिलती होती है।
सिंह गर्जन आसन की मदद से भी खर्राटे दूर हो सकते हैं। घुटने के बल बैठें और दोनों हथेलियों को पैरों के बीच में सीधे रखें। चाहें तो सुखासन में भी बैठ सकते हैं। अब मुंह बंद कर गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए पूरा मुंह खोलें और जितनी हो सके उतनी जीभ निकालें।