फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

karva chauth 2017: अगर आपके घर में भी आज किसी ने रखा है व्रत, ध्यान रखें ये 4 बातें

Sun, 08 Oct 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
पति की लंबी आयु के लिए आज के दिन पत्नी निर्जला व्रत रखती है। शाम को चांद देखकर ही अपना करवा चौथ का व्रत पूरा करती है, लेकिन क्या इस व्रत को सफल करने के‌ लिए सिर्फ दिन भर उपवास पर रहना ही काफी नहीं होता।  इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, तभी जाकर व्रत सफल माना जाता है। 

ये भा पढें- karva chauth 2017: जानिए क्यों कहते हैं इस व्रत को रखने से बढ़ती है पति की आयु?
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ का व्रत रखने वाली स्‍त्री को व्रत के द‌िन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर मां पार्वती और भगवान श‌िव से व्रत को सफल करने की प्रार्थना करनी चाह‌िए और संकल्‍प करना चाह‌िए क‌ि वह अपने सुहाग की लंबी उम्र के ल‌िए  करवा चौथ का व्रत रखेंगी ज‌िसे आप सफल करें। इसके बाद सास ससुर और बड़ों को प्रणाम करके सरगी खाएं और फ‌िर व्रत आरंभ करें।
विज्ञापन

3 of 5
व्रत के द‌िन पत‌ि पत्नी को संयम बनाए रखना चाह‌िए और मन, वचन से अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना करते हुए देवी करवा के सतीत्व का ध्यान करना चाह‌िए। पत‌ि के प्रत‌ि मन में क्रोध और बुरे व‌िचार को मन में नहीं लाना चाह‌िए। कहते हैं जो इस व्रत‌ में पत‌ि के प्रत‌ि बुरे व‌िचार रखती हैं उनके सुहाग की हान‌ि होती है।

4 of 5
इस व्रत के द‌िन लाल या पीला वस्‍त्र ही धारण करें। दान में भी केवल इन्हीं रंगों के वस्‍त्र देने चाह‌िए। सफेद और काले वस्‍त्र धारण नहीं करें। इस व्रत में सोलह श्रृंगार का बड़ा महत्व है। आज पूर्ण श्रृंगार करके श‌िव पार्वती सह‌ित  भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करें और प्रार्थना करें क‌ि उनका सुहाग और श्रृंगार यूं ही हमेशा बना रहे।

ये भा पढें- करवा चौथ 2017: व्रत रखने के दौरान महिलाएं न करें ऐसी 5 गलतियां, हो जाएगा अपशगुन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस व्रत में सूर्योदय से चन्द्रोदय तक न‌िर्जल रहना होता है, इसल‌िए अन्न जल का ध्यान त्यागकर पत‌ि का ध्यान करें। चन्द्रमा के दर्शन के बाद ही पत‌ि के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत पूरा करें। चंद्र दर्शन के बाद पत‌ि के हाथों से मांग भरवाने के बाद यह व्रत पूर्णतः सफल होता है। इसल‌िए पत‌ि और पत्‍नी दोनों को म‌िलकर इस व्रत को सफल बनाने में सहयोग करना चाह‌िए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें