फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजाः इस तरह से दें सूर्यदेव को अर्घ्य, मिलेगा कई गुना फल

Fri, 27 Oct 2017 06:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
आज सूर्य षष्ठी व्रत है यानी छठ पूजा। भविष्य पुराण के अनुसार इस व्रत के दिन जो भी भक्त सूर्य देव की पूजा करता है और सप्तमी के उदयगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करता है उसके कई जन्मों के पाप कट जाते हैं और मृत्यु के बाद सूर्य लोक में वर्षों तक सुख एवं भोग की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें-  छठ पूजाः जानिए क्यों सूर्य भगवान की पूजा के बाद भी कहते हैं छठी मैया का त्याेहार
विज्ञापन

2 of 5
पुराण में सूर्य को अर्घ्य देने के कुछ नियम हैं। पुण्य लाभ चाहने वालों को इन नियमों का पालन करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। भविष्य पुराण कहता है कि जो मनुष्य भगवान सूर्य को पुष्प और फल से युक्त अर्घ्य  देता है, उसे मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य देव को अष्टांग अर्घ्य अत्यंत प्रिय है। जो इस प्रकार अर्घ्य देता है, उसकी जिंदगी हमेशा खुशहाल रहती है। अष्टांग अर्घ्य में जल, दूध, कुशा का अग्र भाग, घी, दही, मधु, लाल कनेर फूल और लाल चंदन शामिल है।

4 of 5
सूर्य को मिट्टी के बरतन या बांस के पात्र में अर्घ्य देना चाहिए। इससे पुण्य मिलता है। मिट्टी और बांस से सौ गुना अधिक फल ताम्र पात्र से अर्घ्य देने पर प्राप्त होता है। ताम्र के स्थान पर  कमल एवं पलाश के पत्तों का भी प्रयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- बिहार सहित पूरे पूर्वांचल में क्यों मनाया जाता है छठ, वजह बेहद खास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 भविष्य पुराण के अनुसार जो व्यक्ति सूर्य देव को तालपत्र का पंखा समर्पित करता है, उस पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें