फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर योग करने के हैं ये फायदे, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 16 Nov 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
योग हम सभी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। योग करने से हम स्वस्थ रहते हैं, साथ ही पूरे दिन शरीर में फुर्ती बनी रहती है। कुछ लोग योग क्लासेस ज्वाइन करते हैं तो कुछ इसे घर पर ही करना पसंद करते हैं। घर पर योग करने का ये भी एक फायदा है कि आप इसे अपने परिवार के साथ मिलकर कर सकते हैं। अगर आप घर पर ही योग करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखता पड़ता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि घर पर योग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

घर पर योग करने के हैं ये फायदे लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

2 of 8
सही समय-
यूं तो सुबह का समय योग करने के लिए सबसे उचित माना जाता है। अगर आप तड़के उठ के योग कर लेते हैं तो दिन भर आपके शरीर में फुर्ती बनी रहेगी। यदि आपको सुबह वक्त ना मिल पाए तो दिन में खाना खाने से पहले या शाम को भी आप योग कर सकते हैं। शाम को योग करने से पूरे दिन भर की थकान दूर हो जाती है। 
 
विज्ञापन

घर पर योग करने के हैं ये फायदे लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

3 of 8
सही स्थान-
अगर आपके घर में एक छोटा और प्राइवेट कमरा है तो आप वहां योग कर सकते हैं। नहीं तो आप किसी ऐसी जगह का भी चुनाव कर सकते हैं जहां कोई आपके योग में बाधा ना डाले। साथ ही इस बात का ध्यान जरूर दें कि वह स्थान साफ और उसके आस-पास तेज धार जैसी कोई धातु ना रखी हो।
 

घर पर योग करने के हैं ये फायदे लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

4 of 8
खाली पेट करें योग-
योग करते समय इस बात का खासकर ध्यान रखें कि आपका पेट खाली हो। आप खाना खाने के दो-तीन घंटे बाद योग कर सकते हैं।
विज्ञापन

घर पर योग करने के हैं ये फायदे लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

5 of 8
पहनें हल्के और ढीले कपड़े-
योग हमेशा ढीले कपड़े पहनकर करें क्योंकि कुछ आसन ऐसे होते हैं जिन्हें आप टाइट कपड़ों में नहीं कर सकते। इन सब के अलावा योग करते समय गहने भी नहीं पहनने चाहिए।
विज्ञापन

घर पर योग करने के हैं ये फायदे लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

6 of 8
करें वॉर्म-अप-
योग करने से पहले खुद को वॉर्मअप जरूर कर लें। इससे आपके शरीर में लचीलापन आएगा जो विभिन्न तरह के आसन करने में सहायक होता है।
विज्ञापन

घर पर योग करने के हैं ये फायदे लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

7 of 8
योग करने में ना करें जल्दबाजी-
कुछ लोग योग करने में हड़बड़ी करते हैं। जल्दबाजी में योग करने में गलती हो सकती है और योग का उल्टा असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको योग करने पर थकावट और शरीर में दर्द महसूस होगा।ध्यान रहे कि जब आप योग कर रहें हो तो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट हो।
 
विज्ञापन

घर पर योग करने के हैं ये फायदे लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

8 of 8
रोज करें योग-
अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इससे आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है साथ ही आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें