फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग टिप्स: सुबह उठते ही कमर में रहती है जकड़न? ये 5 योगासन जरूर आजमाएं

Sat, 19 Sep 2026 11:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Morning Yoga Stretches: अगर आपकी कमर में सामान्य स्टिफनेस रहती है, तो दिन की शुरुआत कुछ योगा स्ट्रेच करना एक आसान रूटीन हो सकता है। कैट-काऊ स्ट्रेच, बालासन, घुटनों से सीने तक स्ट्रेच, स्पाइनल ट्विस्ट और पेल्विक टिल्ट जैसे मूवमेंट शरीर को धीरे-धीरे स्ट्रेच करने पर केंद्रित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कमर की जकड़न कम करने के लिए योग - फोटो : Ai

Waist Stiffness Yoga Tips: सुबह उठने के बाद कमर में जकड़न या शरीर को थोड़ा भारी महसूस करना कई लोगों के लिए आम अनुभव हो सकता है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने, कम शारीरिक गतिविधि या गलत पोश्चर जैसी रोजमर्रा की आदतें शरीर के लचीलेपन और कंफर्ट को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में सुबह की हल्की स्ट्रेचिंग रूटीन शरीर को धीरे-धीरे सक्रिय करने में मदद कर सकती है।

अगर आपकी कमर में सामान्य स्टिफनेस रहती है, तो दिन की शुरुआत कुछ योगा स्ट्रेच करना एक आसान रूटीन हो सकता है। कैट-काऊ स्ट्रेच, बालासन, घुटनों से सीने तक स्ट्रेच, स्पाइनल ट्विस्ट और पेल्विक टिल्ट जैसे मूवमेंट शरीर को धीरे-धीरे स्ट्रेच करने पर केंद्रित होते हैं।

हालांकि, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। किसी भी स्ट्रेच को आरामदायक सीमा में ही करें और तेज दर्द, सुन्नपन, कमजोरी या दर्द के पैरों तक जाने जैसी समस्या होने पर व्यायाम रोककर मेडिकल सलाह लेना बेहतर है। यहां बताएं जा रहे योगासन को सुबह धीरे धीरे और कंट्रोल तरीके से किया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
कंधे का दर्द (मार्जरीआसन) - फोटो : Adobe Stock

कैट काऊ स्ट्रेच

इसे मार्जर्यासन-बिटिलासन कहा जाता है। चारों हाथ-पैरों के बल आएं। सांस लेते हुए रीढ़ को हल्का नीचे और छाती को आगे की ओर खोलें। सांस छोड़ते हुए पीठ को धीरे-धीरे गोल करें। यह क्रिया स्पाइन की गतिशीलता के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

3 of 6
बालासन - फोटो : AI

बालासन

जमीन पर पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें। पेट को हल्का सक्रिय करते हुए लोअर बैक को धीरे से जमीन की ओर झुकाएं।

घुटनों के बल बैठकर शरीर को आगे की ओर झुकाएं और हाथों को सामने फैलाएं। जितना आरामदायक लगे उतना ही स्ट्रेच करें। सांस सामान्य रखें और शरीर को रिलैक्स करने दें।

4 of 6
पेल्विक टिल्ट का अभ्यास - फोटो : Ai

पेल्विक टिल्ट

पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें। पेट को हल्का सक्रिय करते हुए लोअर बैक को धीरे से फ्लोर की ओर प्रेस करें और फिर आराम दें।

विज्ञापन

5 of 6
पवनमुक्तासन - फोटो : Freepik

अर्ध पवनमुक्तासन

पीठ के बल लेटें और एक घुटने को धीरे से छाती की ओर लाएं। कुछ सेकंड आरामदायक स्थिति में रुकें और फिर पैर बदलें। खिंचाव को जबरदस्ती न बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मर्कटासन - फोटो : Instagram

मर्कटासन

इस आसन को सुप्त मत्स्येन्द्रासन भी कहते हैं। इसमें पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें। दोनों घुटनों को धीरे से एक तरफ ले जाएं, जबकि कंधे जमीन पर आराम से रहें। फिर दूसरी तरफ दोहराएं।

ध्यान रखें कि स्ट्रेचिंग के दौरान तेज या चुभने वाला दर्द सामान्य नहीं है। अगर कमर का दर्द लगातार बना रहता है या अन्य लक्षणों के साथ है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें