फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुर नीति के अनुसार जानिए क्या होते है श्रेष्ठ व्यक्तियों के लक्षण

Mon, 14 Oct 2019 08:31 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
vidur niti - फोटो : Social Media
महाभारत के पात्र विदुर की तार्किक नीतियां हर व्यक्ति के जीवन में अपना विशेष महत्त्व रखती है। राजनीति और व्यवहार के सिद्धांतों में जहां चाणक्य नीति का विशेष स्थान है, वही सत्य-असत्य विवेचन की दृष्टि से विदुर नीति का भी अपना विशेष महत्त्व है। विदुर नीति किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक सच्चे परामर्श के रूप में सहायक हो सकती है, तो आइए जानते है कि महात्मा विदुर के अनुसार श्रेष्ठ व्यक्ति की क्या पहचान होती है।

 
विज्ञापन

2 of 6
vidur - फोटो : Social Media
श्रेष्ठ व्यक्ति में दुख सहने की अपार शक्ति होती है, जिससे वो हर मुश्किल में डटकर खड़ा रहता है और वह परमात्मा में विश्वास रखने वाला एक श्रद्धालु भी होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
श्रेष्ठ व्यक्ति हमेशा अच्छे कर्मो को अपनाता है और बुरे कर्मों से दूर रहता है और ऐसा व्यक्ति क्रोध, हर्ष, गर्व, लज्जा, उद्दंडता इत्यादि बुराईयों से दूर रहता है।

4 of 6
VIDHURA - फोटो : SELF
श्रेष्ठ व्यक्ति ऐसी वस्तुओं की कामना बिल्कुल नहीं करते हैं, जो दुर्लभ होती है और ना ही खोई हुए वस्तु को लेकर कभी शोक करते है तथा विपदा की घड़ी में सदैव अपने दिमाग से काम लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
VIDHURA - फोटो : SELF
श्रेष्ठ व्यक्ति किसी भी काम को करने से पहले रूप रेखा तैयार करते हैं तथा काम के बीच में कभी नहीं रुकते और समय को बिल्कुल भी नहीं गंवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vidur - फोटो : self
श्रेष्ठ व्यक्ति कभी भी आदर-सम्मान होने पर फूले नहीं समाते और अपमान होने पर भी उनका मन विचलित भी नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें