फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुर नीति: लंबी आयु पाने के लिए जीवन में कभी भूलकर भी न करें ये काम

Mon, 29 Jul 2019 10:43 AM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विदुर नीति - फोटो : Rohit Jha

महाभारत की कथा में हर एक पात्र एक अलग विशेषता लिए हुए था लेकिन उनमें महात्मा विदुर का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। राजनीति और जीवन से जुड़ी तमाम बातों का ज्ञान रखने वाले विदुर के ज्ञान की चर्चा न सिर्फ उस काल में दूर-दूर तक होती थी, बल्कि उनकी कही गई बातें आज भी हमें जीवन जीने की सही राह दिखा रही है। आइए जानते हैं महात्मा विदुर के ऐसे ही अनमोल वचन, जिनका अनुसरण करने पर लंबी आयु प्राप्त होती है — 

 

विज्ञापन

2 of 6
विदुर नीति

विदुर कहते हैं कि हर समय खुद की तारीफ करवाने वाला व्यक्ति और खुद को समझदार समझने वाला व्यक्ति घमंडी होता है। कुछ लोग खुद को सबसे ज्यादा श्रेष्ठ समझने लगते हैं, ऐसे लोगों की उम्र कम होती है।

 

विज्ञापन

3 of 6
विदुर नीति

महात्मा विदुर के अनुसार ज्यादा बोलने वाला शख्स कई बार कुछ ऐसी बातों को कह जाता है, जिसका नकारात्मक परिणाम उसे पूरे जीवन झेलना पड़ता है। इसलिए विदुर मनुष्य को अपनी वाणी पर संयम रखने की सीख देते हैं। साथ ही किसी बात को खूब सोच-समझकर बोलने का ज्ञान देते हैं। 

 

4 of 6
विदुर नीति

विदुर कहते हैं कि समाज में सुख, शांति बनाए रखने के लिए मनुष्य के अंदर त्याग की भावना होनी चाहिए। जो व्यक्ति त्याग करना नहीं जानता उसकी शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है।

 

विज्ञापन

5 of 6
लालच

महात्मा विदुर के अनुसार लोभी व्यक्ति ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहता है। विदित हो कि लालच और स्वार्थ को व्यक्ति का शत्रु माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विदुर नीति

क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। गुस्से में इंसान कई बार कुछ इतना गलत कर जाता है कि उसका पश्चताप पूरे जीवन करना पड़ता है। इसलिए जब कभी भी गुस्सा आए उस पर तुरंत काबू पाने की कोशिश करनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें