फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुर नीति: ये चार प्रकार के लोग हमेशा धन-दौलत का करते हैं सत्यानाश

Thu, 11 Jun 2020 08:34 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विदुर नीति - फोटो : Social Media
विदुर महाभारत काल के एक महान दार्शनिक और महत्वपूर्ण पात्र थे। वे हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री, कौरवों व पांडवों के काका और धृतराष्ट्र एवं पाण्डु के भाई थे। परंतु इनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था। विदुर ने अपनी नीतियों के जरिए महाभारत युद्ध को रोकने का भी प्रयास किया था, हालंकि वे इसे रोकने पर नाकाम रहें।
विज्ञापन

2 of 6
विदुर कुटी - फोटो : अमर उजाला
चाणक्य नीति के समान विदुर नीति में भी मानव जीवन के कल्याण के लिए बहुत ही बातें बताई गयी हैं। जैसे विदुर नीति में विदुर ने ऐसे चार लोगों का जिक्र किया है, जिन्हें धन, जमीन-जायदाद सौंपने पर वे संपत्ति का सत्यानाश कर देते हैं। ये चार प्रकार के लोग इस प्रकार हैं - 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self
महात्मा विदुर के मुताबिक जो व्यक्ति आलसी होता है उसे धन-दौलत कभी नहीं सौंपना चाहिए। आलसी व्यक्ति धन दौलत को कभी संभाल नहीं पाता है। वह जमा पूंजी को भी बर्वाद कर देता है और अपने कार्यों को लेकर गंभीर नहीं होता है। वह अपने कार्य को आज की बजाय कल पर टालता है, जो कभी आता ही नहीं है और यदि वह अपना कार्य दूसरों से करवाता है तो इस स्थिति में धन की लागत बढ़ जाती है। ऐसे में धन हानि होना संभव है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
जिस व्यक्ति की नीयत में खोट हो ऐसे व्यक्ति को धन-दौलत कभी नहीं सौंपना चाहिए। महात्मा विदुर के अनुसार, ऐसा व्यक्ति आपके धन का दुरुपयोग कर सबकुछ बर्वाद कर सकता है। अधर्मी व्यक्ति धन का दुरुपयोग ही करता है, वह पाप के कार्यों में धन खर्च करता है। बेहतर होगा कि आपको यदि धन देना है तो ऐसे किसी व्यक्ति को दें जो सज्जन और भरोसे लायक हो।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विदुर नीति के अनुसार, दुर्जन व्यक्ति को भी धन नहीं देना चाहिए। ऐसा व्यक्ति आपके धन का नाश तो करेगा ही साथ ही वह आपको भी मुश्किल में डाल सकता है। इस प्रकार के व्यक्ति के ऊपर धन को लेकर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए अन्यथा वह आपके धन का सत्यानाश कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विदुर नीति के अनुसार चंचल मन की स्त्रियों को भी धन नहीं सौंपना चाहिए। उनके हाथों से धन के खर्च होने की अधिक संभावनाएं रहती हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उन्हें आप धन से वंचित रखें। बेहतर होगा कि धन देते वक्त उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि इसका सही तरीके से उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें