फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidur Neeti: इन नीतियों को अपनाकर बनें अमीर, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

Sat, 12 Mar 2022 11:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धन को लेकर भी महात्मा विदुर ने कुछ नीतियां बतायी थीं जिनका पालन करने से लोग काफी धनी हो सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Vidur Neeti: महात्मा विदुर द्वारा दी गई शिक्षा आज के समय में भी काफी ज्यादा प्रासंगिक है। महात्मा विदुर के पिता ऋषि वेदव्यास थे। इनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था। यही एक बड़ा कारण था, जिसके चलते तमाम गुणों से परिपूर्ण होने के बाद भी ये हस्तिनापुर के राजा नहीं बन पाए। इन्हें हस्तिनापुर का महामंत्री बनाया गया था। इनकी सोच काफी दूरदर्शी थी। विदुर और धृतराष्ट्र के मध्य हुए वार्तालाप को ही विदुर नीति के रूप में जाना जाता है। कूटनीति, युद्धनीति से लेकर राजनीति की बारीक से बारीक बातें आपको विदुर नीति में पढ़ने को मिलेंगी। महाभारत काल के ज्ञानियों में विदुर का भी नाम शामिल है। विदुर ने अपनी नीति में जीवन को सुगम और सरल बनाने के लिए कई बातों का जिक्र किया है। इसलिए महात्मा विदुर की नीति कलयुग में भी जीवन में उतारने योग्य है। कहा जाता है कि महाभारत में पांडवों को युद्ध जिताने के लिए विदुर की भूमिका बेहद खास थी। आज के समय में मनुष्य को पैसे की चाह है लेकिन अक्सर पैसा आने के बाद भी मनुष्य के पास रुकता नहीं है। ऐसे में धन को लेकर भी महात्मा विदुर ने कुछ नीतियां बतायी थीं जिनका पालन करने से लोग काफी धनी हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो नीतियां-
विज्ञापन

2 of 5
महात्मा विदुर कहते हैं कि जितना आवश्यक धन कमाना है उससे ज्यादा आवश्यक उसका संचय करना है। - फोटो : istock
धन का सही इस्तेमाल 
महात्मा विदुर कहते हैं कि जितना आवश्यक धन कमाना है उससे ज्यादा आवश्यक उसका संचय करना है। इसलिए जब भी आप धन संचय का विचार कर रहे हैं और धन का निवेश करने की सोच रहे हैं तो निवेश से पहले कई बार विचार करें।
विज्ञापन

3 of 5
सही तरीके से धन अर्जित करने से आपको यश के साथ आर्थिक तरक्की भी मिलेगी।  - फोटो : istock
सही राह पर चलें 
महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति को सदैव सत्य की राह पर चलना चाहिए। अक्सर लोग जल्दी धन कमाने के चक्कर में गलत रास्ता अख्तियार कर लेते हैं। मगर गलत संगत से कमाया हुआ धन हमेशा बर्बादी का कारण बनता है। इसलिए सही रास्ते पर चलें और सही तरीके से धन अर्जित करें जो आपको यश प्रदान करेगा और आर्थिक तरक्की भी देगा। 
 

4 of 5
महात्मा विदुर ने अपनी विदुर नीति में बताया है कि धन के संचय के लिए मन को काबू रखना बेहद जरूरी है। - फोटो : istock
बचत करना सीखें 
महात्मा विदुर ने अपनी विदुर नीति में बताया है कि धन के संचय के लिए मन को काबू रखना बेहद जरूरी है। मतलब मनुष्य का मन चंचल होता है। हाथ में धन आते ही वो उसे खर्च करने पर विचार करने लगता है और अक्सर इसी चक्कर में अपव्यय भी कर देता है। इसलिए अपने मन की इंद्रिय को काबू रखना बेहतर होगा तभी आप सही से बचत कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महात्मा विदुर के अनुसार जीवन में हालात कैसे भी हों, हमेशा धैर्य बनाए रखना चाहिए। - फोटो : istock
बुरी लतों के चक्कर में न फंसे
महात्मा विदुर के अनुसार जीवन में हालात कैसे भी हों, हमेशा धैर्य बनाए रखना चाहिए। बुरे समय में धैर्य खोकर गलत काम न करें और ज्यादा पैसा होने पर भी बुरी लतों के चक्कर में न फंसे। दोनों ही स्थितियों में धैर्य बनाए रखें। वरना जीवन बर्बाद हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें