भारतीय संस्कृति में मेहमानो को भगवान का दर्जा मिला हुआ है। हिंदू धर्म के अनुसार अगर कोई अनजान व्यक्ति भी आपके घर आ जाए तो उसे भी मेहमान ही समझना चाहिए, लेकिन मनु स्मृति के अनुसार कुछ लोगों को कभी भी मेहमान नही बनाना चाहिए। इनसे हमेशा दूरी ही बनाए रखना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ऐसे लोग जो अपने मूल स्वभाव को छिपाते है उन्हें पाखंडी कहा जाता है। ये लोग छल कर दूसरे से उनका पैसा और संपत्ति छिनाने का प्रयास करते हैं। मनुस्मृति में पांखडी लोगों को कभी भी मेहमान नही बनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
3 of 6
y
ऐसे लोग जो लूट-पाट,चोरी,डकैती आदि करते है उन्हें कभी भी अपना मेहमान बनाकर अपने घर पर नही बुलाना चाहिए। ऐसे लोग आपकी संपत्ति को अपना बनाने का कोशिश करते है। इसलिए बुरे कामो को करने वाले को कभी भी अतिथि नही बनाना चाहिेए।
4 of 6
आमतौर पर कुछ ऐसे लोग होते है जो आपका दुख देखकर दुखी होने के बजाए उन्हें खुशी मिलती है। ऐसे लोगो को अगर घर पर अतिथि बनकर लाते है तो आपका नुकसान ही होगा।
विज्ञापन
5 of 6
जो लोग वेदों में विश्वास नही करते है वे नास्तिक स्वभाव के होते है। ऐसे लोगों के घर में आने से नेगेटिव एनर्जी अधिक हो जाती है इसलिए मनुस्मृति में ऐसे लोगो को कभी अतिथि नही बनाने के बारें मे कहा गया हैं।
जो लोग दूसरों को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर अपना काम निकालते है उन्हें कभी भी अतिथि नही बनाना चाहिए। इसलिए दूसरों को मूर्ख बनाकर उनका धन लूटने वालों को कभी भी अपना मेहमान नही बनाना चाहिए।