आज से कार्तिक माह की शुरुआत हो रही है। इस महीने व्रत,पूजा और स्नान का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है। कार्तिक माह को सबसे पवित्र महीना कहा जाता है। कार्तिक माह में तुलसी पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस महीने शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह भी होता है।
पढ़ें- घर में कभी भी न लगाएं हनुमानजी की ऐसी तस्वीरें, नहीं मिलती पूरी कृपा
विज्ञापन
2 of 5
लाख कोशिशे करने के बाद भी आपको किसी काम में सफलता नहीं मिलती है, दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो कार्तिक माह में तुलसी के पत्ते के उपाय से मां लक्ष्मी और धन कुबेर की कृपा होती है। आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
विज्ञापन
3 of 5
नौकरी पाने, कारोबार में तरक्की लाने के लिये गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर, ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन हो जायेगा।
पढ़ें- DIWALI 2017ः मां लक्ष्मी के घर आने पर दीपावली की रात दिखते हैं ये 4 जीव
4 of 5
कार्तिक माह में घर में तुलसी का पौधा लगाएं साथ ही श्रीहरि नारायण का चित्र या प्रतिमा घर में रखें और उस तस्वीर में तुलसी के 11 पत्तों को बांध दें। ऐसा करने से घर में संपत्ति की कमी कभी नहीं होती।
धन लाभ के लिए सुबह उठकर तुलसी के कुल ग्यारह पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को तोड़ने से पहले तुलसी मां से हाथ जोड़कर क्षमा मांग लें और इसके बाद ही इन्हें तोड़ें। घर के उस बर्तन में डाल दें जहां आप आटा रखते हैं। इस आटे का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको घर में बदलाव दिखाई देने लगेगा।
पढ़ें- भूलकर भी ऐसी जगह न लगाएं मनी प्लांट, होता है धन का नुकसान