फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Vivekananda: जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती हैं, स्वामी विवेकानंद की ये 5 बातें

Tue, 13 Aug 2024 07:23 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Swami Vivekananda Motivational Quotes - फोटो : अमर उजाला
Swami Vivekananda Motivational Quotes: जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर व्यक्ति सपना देखता है। इन सपनों को पूरा करने के लिए वह कठिन प्रयास भी करता है। हालांकि कई बार दिन रात परिश्रम के बाद भी मनचाहे परिणामों की प्राप्ति नहीं होती हैं। इस दौरान कुछ लोग दूसरे मार्ग का चयन कर लेते हैं, तो कुछ हार मान जाते हैं। हालांकि हार मान जाना किसी समस्या का हल नहीं है। स्वामी विवेकानंद का कहना है कि उठो और जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते। स्वामी विवेकानंद की ये बातें आज भी कई युवाओं को मार्गदर्शित करती हैं। यही नहीं उन्होंने सफलता के लिए भी कई ऐसे मंत्र दिए हैं, जिन्हें अपनाने पर व्यक्ति सफलता की दिशा में अग्रसर होता है। साथ ही  जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को भी मिलते हैं। ऐसे में आइए स्वामी विवेकानंद के इन विचारों के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Swami Vivekananda Motivational Quotes - फोटो : अमर उजाला
यह दुनिया एक बहुत बड़ी व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Swami Vivekananda Motivational Quotes - फोटो : अमर उजाला
किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

4 of 6
Swami Vivekananda Motivational Quotes - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं
वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं
और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है
विज्ञापन

5 of 6
Swami Vivekananda Motivational Quotes - फोटो : अमर उजाला
 
जब तक जीना, तब तक सीखना
अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Swami Vivekananda Motivational Quotes - फोटो : अमर उजाला
 उठो और जागो और तब तक रुको नहीं
जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें