फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद पुण्यतिथि: 25 की उम्र में संन्यास लेकर दुनिया को सिखा गए जीने का तरीका, 10 अनमोल विचार

Thu, 04 Jul 2019 03:52 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
swami vivekananda motivational quotes
आज यानी 4 जुलाई को महान दार्शनिक और संत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था और 4 जुलाई 1902 को मात्र 39 साल की उम्र में प्राण त्याग दिए थे। उन्होंने अपनी अध्यात्मिक सोच से पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति, वेदों और शास्त्रों के ज्ञान से दुनिया के लोगों को परिचित कराया।
 
विज्ञापन

2 of 7
swami vivekananda motivational quotes
इनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। पिता कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील थे और माता धार्मिक विचारों की महिला थीं। स्वामी विवेकानंद ने 25 की उम्र में परिवार छोड़कर संन्यास धारण कर लिया था। 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासभा उनके द्वारा दिया गया भाषण आज भी विश्व प्रसिद्ध है। इसी भाषण के बाद दुनिया ने उनकी अध्यात्मिक सोच और दर्शन शास्त्र से प्रभावित हुई।

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के मौके पर आइए जानते हैं उनके कुछ ऐसे विचार, जिनसे सीख लेते हुए सफलता हासिल की जा सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 7
swami vivekananda motivational quotes
1- जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पे विश्वास नहीं कर सकते। 

2- बस वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं। 

 

4 of 7
swami vivekananda motivational quotes
3- हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं। वे दूर तक यात्रा करते हैं।

4- जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।
 
विज्ञापन

5 of 7
Swami Vivekananda
5- जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।

6- उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।
 
विज्ञापन

6 of 7
Swami Vivekananda
7- किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

8- सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
swami vivekananda
9- एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ। 

10- ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें