फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: इन 3 आदतों के कारण नहीं मिलती सफलता, मन भी रहता है परेशान

Wed, 04 Feb 2026 12:16 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन को व्यावहारिक रूप से बेहतर बनाने का मार्ग भी दिखाती हैं। यदि इन सिद्धांतों को जीवन में अपनाया जाए, तो व्यक्ति न केवल सफल बन सकता है, बल्कि एक प्रभावशाली व्यक्तित्व भी विकसित होता है।
विज्ञापन
1 of 4
Chanakya Niti - फोटो : Chanakya Niti
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी प्रभावशाली मानी जाती है, जिसे पढ़ने से न केवल अच्छा मार्गदर्शन बल्कि सकारात्मकता का स्तर भी बढ़ता है। कहते हैं कि, इस नीति शास्त्र में सफलता प्राप्त करने के अनेक सूत्र हैं। साथ ही इसमें परिश्रम, धैर्य, आत्मविश्वास के साथ-साथ समय का सदुपयोग के महत्व को भी विशेष रूप से समझाया गया है। यदि इन नीतियों का पालन अपने जीवन में किया जाए, तो व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित और कठिन परिस्थितियों से भी लड़ने में सफलता हासिल करता है। हालांकि, चाणक्य नीति में व्यक्ति की उन आदतों का भी उल्लेख है, जो अक्सर कामयाबी में रूकावटें लाती हैं। यही नहीं इन आदतों के कारण बने बनाए काम भी अक्सर बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में आइए इन आदतों को जानते हैं। 

Student Life Routine: दैनिक जीवन की ये अच्छी आदतें विद्यार्थियों को बनाती हैं होनहार, जानें सफलता का मंत्र
विज्ञापन

2 of 4
Chanakya niti - फोटो : adobe stock
झूठ बोलने की आदत
झूठ बोलने वाला व्यक्ति अक्सर अपने कार्यों में असफल होता है। दरअसल, ऐसा इंसान भीतर से अंशात होता है और हमेशा उसे यह डर सताता रहता है कि, उसका झूठ कहीं पकड़ में न आ जाए। चाणक्य के मुताबिक, धीरे-धीरे यह आदत उसके स्वभाव का हिस्सा बन जाती है, जिससे उसका आत्मविश्वास कम होता जाता है और मानसिक तनाव बढ़ता रहता है। इसलिए समय कैसा भी हो हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए।

Gita shlok: जीवन की हर चिंता का समाधान है गीता का ये श्लोक, हमेशा याद रखनी चाहिए भगवान श्रीकृष्ण की ये बात
विज्ञापन

3 of 4
Chanakya niti - फोटो : freepik
मेहनत से डरने वाला व्यक्ति 
माना जाता है कि, मेहनत से डरने वाला व्यक्ति जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है। चाणक्य के मुताबिक, ऐसे लोग हमेशा आसान रास्तों की तलाश में रहते हैं। मेहनत से दूरी बनाने के कारण ऐसे लोग आगे बढ़ने के अवसरों को खो देते हैं और अंत में असफलता का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिना किसी डर और फल की चिंता के अपने लक्ष्यों के प्रति प्रयासरत रहना चाहिए।

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवन में इन चार लोगों से दोस्ती करना पड़ सकता है भारी
विज्ञापन

4 of 4
Chanakya niti - फोटो : freepik
बदलावों को स्वीकार न करने की आदत
समय के साथ-साथ स्वयं की सोच-समझ को सही रखने के अलावा बदलावों को स्वीकार करने की आदत भी इंसान में होनी चाहिए। चाणक्य के मुताबिक, बदलावों को स्वीकार न करने की आदत बड़ी परेशानियों का कारण बनती हैं। इसलिए बदलावों को स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए। इससे संतुलित, समझदार और प्रभावशाली व्यक्तित्व भी विकसित होता है।
Bhagavad Gita: गीता में लिखी भगवान कृष्ण की ये सीखें बदल सकती है जीवन, सफलता के साथ मिलता है मान-सम्मान
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के इन श्लोकों से जानें जीवन में कैसे पाएं सफलता, नहीं होगी धन की भी कमी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें