फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geeta Updesh In Hindi: मुश्किल समय में इंसान को मजबूत बनाती हैं गीता की ये बातें, हमेशा रखें इनका ध्यान

Fri, 15 May 2026 12:58 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Geeta Updesh In Hindi: माना जाता है कि, गीता न केवल सफलता का मार्ग दिखाती हैं, बल्कि मानसिक शांति और व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। इसके अलावा गीता का पाठ जीवन में सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है।
 
विज्ञापन
1 of 6
Geeta Updesh In Hindi - फोटो : अमर उजाला
Geeta Updesh In Hindi: कहते हैं कि, गीता में भगवान श्री कृष्ण ने जीवन से जुड़ी कई गहरी बातें बताई हैं, जो हर इंसान को कठिन समय में सही राह दिखाने का काम करती हैं। गीता के अनुसार, समय चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो, व्यक्ति को हमेशा धैर्य, अच्छे कर्म का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। यही वजह है कि, हजारों साल बाद भी गीता में कही गई बातें आज के समय में उतनी ही सच्ची और प्रभावशाली मानी जाती हैं। मान्यता है कि, जो व्यक्ति गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाता है, उसके जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। इस दौरान गीता में मौजूद इन मुख्य बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। इससे व्यक्ति जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त करता है। 
विज्ञापन

2 of 6
गीता उपदेश - फोटो : Freepik
  • मान्यताओं के अनुसार, मनुष्य का अधिकार केवल कर्म करने पर है, उसे उसके फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण का मानना है कि, जब व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ और लालच के पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करता है, तब सफलता स्वयं उसके पास आती है।
विज्ञापन

3 of 6
भगवान श्रीकृष्ण गीता उपदेश - फोटो : Freepik
  • गीता के अनुसार, व्यक्ति को समय-समय पर खुद को समझना चाहिए और अपनी गलतियों को पहचानने का प्रयास करना चाहिए। जो इंसान अपनी कमियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारने की कोशिश करता है, वही जीवन में आगे बढ़ पाता है। 

4 of 6
भगवद्गीता - फोटो : Adobe Stock
  • श्रीकृष्ण के अनुसार, जब व्यक्ति को अपने ज्ञान, धन, शक्ति या सफलता पर घमंड होने लगता है, तब उसका विवेक धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है। अहंकार इंसान की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर देता है और यही उसके पतन का कारण बनता है।
 

घर के मुख्य द्वार पर शंख, चक्र और तिलक लगाने का क्या है धार्मिक महत्व और मान्यताएं

विज्ञापन

5 of 6
Geeta Updesh In Hindi - फोटो : adobe stock
  • समय कैसा भी हो, व्यक्ति को हमेशा सही और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। गलत रास्ते से मिली सफलता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती, जबकि अच्छे कर्म और ईमानदारी इंसान को जीवनभर सम्मान दिलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Geeta Updesh In Hindi - फोटो : adobe stock
  • भगवान श्री कृष्ण के अनुसार, मनुष्य का मन ही उसका सबसे बड़ा मित्र और सबसे बड़ा शत्रु होता है। यदि व्यक्ति अपने मन को नियंत्रित कर ले, तो वह बड़ी से बड़ी कठिन परिस्थिति को भी आसानी से पार कर सकता है। क्रोध, लालच और नकारात्मक विचार इंसान को भीतर से कमजोर बना देते हैं।
  • गीता में बताया गया है कि, जीवन में सुख और दुख हमेशा आते-जाते रहते हैं। कठिन समय देखकर घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हर परिस्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती। धैर्य और आत्मविश्वास रखने वाला व्यक्ति ही जीवन की बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार करने में सफल हो पाता है।

Chanakya Niti: भरोसेमंद लोगों के ये होते हैं खास लक्षण, भाग्यशाली लोगों को मिलता है इनका साथ

Brahma Muhurat: ब्रह्म मुहूर्त को क्यों कहा जाता है दिन का सबसे शक्तिशाली समय? जानें इस समय क्या करना चाहिए

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें