राहु और केतु दोनों को नीच ग्रह की श्रेणी में रखा जाता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की राशि में इन ग्रहों का प्रवेश होता है, उसकी जिंदगी में तूफान आ जाता है। परेशानियों से भरी उसकी जिंदगी करीब एक से डेढ़ साल तक इसी तरह से रहती है, क्योंकि दोनों की ग्रह एक से डेढ़ वर्ष के बाद ही राशि बदलते हैं। इस बार 9 सितंबर को शाम 4 बजे राहु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में और केतु कुंभ राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जिसका असर इन दोनों राशियों पर तो होगा ही साथ ही कुछ राशि के लोग भी इन दोनों की नजरों से नहीं बच पाएंगे।
ये भी पढ़ें- शुरू हुअा राज पंचक, 9 सितंबर तक भूलकर भी न करें ये 5 काम
विज्ञापन
9 सितंबर की शाम राहु-केतु का होगा महापरिवर्तन, इन राशियों पर होगा असर
2 of 5
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशि
राहु का गोचर आपकी जन्मराशि में होगा। इससे आपकी एक समस्या का तो अंत होगा, लेकिन कई परेशानियों का भी जन्म होगा। घर से जुड़े विवादों का अंत होगा। वहीं वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है। इस समय आप किसी नई साझेदारी और फिर किसी नए व्यापार को शुरू करने से बचें। आपकी राशि में राहु के आने के कारण धार्मिक कार्यों में भी आपकी अरुचि होगी।
विज्ञापन
9 सितंबर की शाम राहु-केतु का होगा महापरिवर्तन, इन राशियों पर होगा असर
3 of 5
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि
आपकी राशि से राहु ग्रह जा रहा है। जिस वजह से आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। कानूनी मामलों से आपको छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- 12 सितंबर को गुरु बदल रहे हैं घर, इन राशि वालों को 13 महीने तक होगा फायदा
9 सितंबर की शाम राहु-केतु का होगा महापरिवर्तन, इन राशियों पर होगा असर
4 of 5
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि
केतु हमेशा राहु की सप्तम राशि में होता है और इस बार केतु आपकी राशि में गोचर करने वाले हैं। जिस वजह से जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। स्वतंत्र व्यापारियों और सामझेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों में अविश्वास, तनाव होने की संभावना है।
9 सितंबर की शाम राहु-केतु का होगा महापरिवर्तन, इन राशियों पर होगा असर
5 of 5
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि
केतु आपकी राशि को छोड़कर जा रहे हैं। जिसके विरोधियों की चुनौतियों से लड़ने का साहस मिलेगा। करियर नई ऊंचाईयों पर जाएगा। आपकी कार्यकुशलता और नीतिनिर्धारण में सुधार होगा। नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- श्राद्ध पक्षः 15 दिनों में बन रहे हैं ये 4 शुभ योग, खरीदारी से मिलेगा लाभ