फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीख: बुरी आदतें छोड़ दें, नहीं तो जीवन भर पछताना पड़ेगा

Mon, 14 Oct 2019 10:33 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर इंसान के अंदर कुछ गलत आदतें होती हैं, जिनसे उन्हें नुकसान तो पहुंचता ही है। साथ ही आसपास का वातावरण भी इससे प्रभावित होता है। इसलिए हमें अपनी बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए, वरना आगे चलकर पछताना पड़ता है। ऐसी ही एक पौराणिक कथा प्रचलित है, जहां एक पिता अपने बेटे के बुरी आदतों से परेशान है।
विज्ञापन

2 of 5
कथा के मुताबिक एक पिता अपने छोटे बेटे की बुरी आदतों से बहुत परेशान था। वह कई बार अपने बेटे को समझा चुका था, लेकिन बच्चा हर बार यही कहता था कि वह जब बड़ा होगा तब वह सारी बुरी आदतें छोड़ देगा। कुछ दिनों बाद गांव में एक संत आए। संत बहुत ही सरल स्वभाव और विद्वान थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
संत से जो भी मिलने आता था, वह उससे आसानी से मिल लेते थे और उनकी समस्याओं का निराकरण करते थे। जब पिता को संत के बारे में पता चला तो वह भी उनसे मिला और अपने बेटे की समस्या बताई। संत ने पिता से कहा कि कल तुम अपने बेटे को मेरे पास बगीचे में भेजना। अगले दिन पिता ने अपने बेटे को संत के पास बताए गए बाग में भेज दिया। बच्चे ने संत को प्रणाम किया और दोनों बाग में टहलने लगे। कुछ देर बाद संत ने बच्चे को एक छोटा सा पौधा दिखाया और पूछा कि क्या तुम इसे उखाड़ सकते हो। बच्चे ने कहा कि ये कौन सा बड़ा काम है, मैं इसे अभी उखाड़ देता हूं और बच्चे ने पौधा उखाड़ दिया।

4 of 5
थोड़ी देर बाद संत ने बच्चे को थोड़ा बड़ा पौधा दिखाया और उसे उखाड़ने के लिए बोला। बच्चा खुश हो गया, उसे ये सब एक खेल की तरह लग रहा था। बच्चे ने पौधे को उखाड़ना शुरू किया तो उसे थोड़ी ज्यादा ताकत लगानी पड़ी, लेकिन उसने पौधा उखाड़ दिया। इसके बाद संत ने बच्चे को एक पेड़ दिखाया और कहा कि उसे उखाड़ दो। बच्चे ने पेड़ का तना पकड़ा, लेकिन वह उसे हिला भी नहीं सका। बच्चे ने कहा कि इस पेड़ को उखाड़ना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Rohit Jha
संत ने बच्चे से कहा कि ठीक इसी तरह बुरी आदतों को जितनी जल्दी छोड़ देंगे, उतना अच्छा रहेगा। जब बुरी आदतें नई होती हैं तो उन्हें छोड़ना आसान होता है। लेकिन आदतें जैसे-जैसे पुरानी होती जाएंगी, उन्हें छोड़ पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। बुरी आदतों के कारण जीवन में दुख बढ़ता है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें