इन प्रेरणादायक विचारों को अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ भी साझा कर सकते हैं और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आइए, इस नए साल को एक नई शुरुआत के रूप में स्वीकार करें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर सफलता की ओर अग्रसर हों।
विज्ञापन
1 of 11
New Year 2025 Motivational Quotes
- फोटो : Amar Ujala
Motivational Quotes For New Year in Hindi: आज एक नए साल की शुरुआत हो रही है। यह समय है हम सभी के लिए नई उम्मीदों, नई योजनाओं और नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाने का। पिछला साल चाहे जैसा भी रहा हो, उसकी गलतियों और असफलताओं को एक सीख के रूप में अपनाकर हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए। अतीत को पीछे छोड़कर, नए अवसरों का स्वागत करना ही सही दृष्टिकोण है। हर बार नया साल हमें एक नई कहानी लिखने का अवसर देता है। यह समय है खुद को बेहतर बनाने का, उन लक्ष्यों को हासिल करने का जिनकी हमने पहले कभी कल्पना की थी। हालांकि, यह जरूरी है कि हम अतीत की गलतियों से सबक लें, लेकिन उन पर अटक कर न रहें।
इस खास मौके पर, हम कुछ प्रेरणादायक विचारों को अपना मार्गदर्शक बना सकते हैं। महापुरुषों के कथन न केवल हमें प्रेरणा देते हैं, बल्कि हमारे भीतर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। आप इन प्रेरणादायक विचारों को अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ भी साझा कर सकते हैं और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आइए, इस नए साल को एक नई शुरुआत के रूप में स्वीकार करें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर सफलता की ओर अग्रसर हों।
विज्ञापन
2 of 11
New Year 2025 Motivational Quotes
- फोटो : Amar Ujala
अपने जीवन को खुद ही बदलना होगा, दूसरों का इंतजार मत करो।
- स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन
3 of 11
New Year 2025 Motivational Quotes
- फोटो : Amar Ujala
बिना साहस के आप इस दुनिया में कोई काम नहीं कर सकते हैं. साहस ही दिमाग की महानतम विशेषता है।
- अरस्तु
4 of 11
New Year 2025 Motivational Quotes
- फोटो : Amar Ujala
मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता।
- चाणक्य
विज्ञापन
5 of 11
New Year 2025 Motivational Quotes
- फोटो : Amar Ujala
एक समय में एक काम करो , और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
- स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन
6 of 11
New Year 2025 Motivational Quotes
- फोटो : Amar Ujala
इच्छा कभी भी तृप्त नहीं होती, अगर कोई मनुष्य उसको त्याग दें, तो वह उसी समय संपूर्णता को प्राप्त कर लेता है।
-संत तिरुवल्लुवर
विज्ञापन
7 of 11
New Year 2025 Motivational Quotes
- फोटो : Amar Ujala
पत्थर के खंभे के समान जीवन में कभी न झुकने वाला अहंकार आत्मा को नरक की ओर ले जाता है।
- महावीर स्वामी
8 of 11
New Year 2025 Motivational Quotes
- फोटो : Amar Ujala
अनुभव सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, परंतु इसकी बहुत बड़ी फीस देनी पड़ती है।
- रामधारी सिंह दिनकर
9 of 11
New Year 2025 Motivational Quotes
- फोटो : Amar Ujala
सफलता वही पाता है जो निरंतर कोशिश करता रहता है।
- एपीजे अब्दुल कलाम
10 of 11
New Year 2025 Motivational Quotes
- फोटो : Amar Ujala
जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
- अल्बर्ट आइंस्टीन