Morning Powerful Mantra: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग अपनी सुबह की शुरुआत मोबाइल स्क्रीन देखकर करते हैं। लेकिन हमारे प्राचीन ग्रंथों में दिन की शुरुआत को लेकर एक बेहद सरल और सकारात्मक परंपरा बताई गई है, जो न केवल मन को शांति देती है बल्कि पूरे दिन के लिए ऊर्जा का स्रोत भी बनती है। मान्यता है कि यदि सुबह उठते ही इस नियम का पालन किया जाए, तो व्यक्ति के भीतर सकारात्मकता बनी रहती है और वह अपने हर कार्य को अधिक आत्मविश्वास और सफलता के साथ पूरा कर पाता है।
पुराणों के अनुसार, दिन की शुरुआत अपने हाथों के दर्शन और एक विशेष मंत्र के जाप से करनी चाहिए। यह एक छोटा-सा अभ्यास है, लेकिन इसके प्रभाव बेहद गहरे माने गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र के उच्चारण से धन की देवी मां लक्ष्मी, विद्या की देवी मां सरस्वती और पालनहार भगवान विष्णु की कृपा एक साथ प्राप्त होती है।