फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahabharat: महात्मा विदुर ने बताया, ऐसे लोग रहते हैं खुशहाल और जीते हैं सुखमय जीवन

Thu, 16 Apr 2020 06:25 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महात्मा विदुर की नीतियां आज भी राह दिखाने का काम करती हैं। महात्मा विदुर बुद्धिमान और दूरदर्शी थे। महात्मा विदुर के अनुसार संसार में वही व्यक्ति सभी सुखों को भोग सकता है, जिसके पास ये 5 चीजें होती हैं। आइए, आज जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिनके होने से किसी भी इंसान का भाग्य चमक सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
आज्ञाकारी संतान
  • विदुर ने आज्ञाकारी संतान की तुलना उस सुगंधित पुष्प से की है, जो समस्त उपवन को अपनी खूशबू की महका देता है। वहीं अगर संतान आज्ञाकारी न हो, समस्त कुल का नाश कर देती है। ऐसे में जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है, वह वाकई सुखी और सौभाग्यशाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
मीठी वाणी 
  • विदुर नीति के अनुसार जो स्त्री-पुरुष मीठा बोलते हैं, उनके ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि वाणी में मां सरस्वती का वास होता है। विदुर के अनुसार जो व्यक्ति मधुर वाणी का स्वामी होता है, भाग्य भी उसकी साथ देता है।

 

4 of 6
निरोगी काया 
  • रोगों से मनुष्य का शरीर कमजोर पड़ जाता है। बीमार व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक शक्तियां नष्ट हो जाती है। विदुर के अनुसार जो व्यक्ति रोगों से मुक्त होता है, वह धरती के तमाम सुखों का भोग कर सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ज्ञान
  • शास्त्रों में इस बात वर्णन है कि ज्ञान ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। व्यक्ति का ज्ञान सदैव उसके लिए विपरीत समय में एक हथियार की भांति कार्य करता है और हमेशा व्यक्ति के साथ ही रहता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आय का साधन 
  • जिस व्यक्ति के पास आय के साधन नहीं होते हैं, वास्तव में वह व्यक्ति दुर्भाग्यशाली होता है और उसे जीवन में तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धनहीन व्यक्ति को अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ता है। जिनके पास आय के साधन होते हैं, उन्हें खुद को भाग्यशाली मानना चाहिए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें