फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीख: सूर्य से सीखें अपने लक्ष्य की ओर सतत बढ़ना और समानता का भाव

Thu, 26 Dec 2019 05:59 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
photography, sun - फोटो : अमर उजाला
सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है। यह समस्त सृष्टि की आत्मा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य अनवरत रूप से चलता रहता है। यह कभी नहीं थमता। ये हमें लक्ष्य की ओर सतत बढ़ना सिखाता है। सनातन संस्कृति में सूर्य को जीवन, स्वास्थ्य एवं शक्ति के देवता के रूप में पूजा जाता हैं। सूर्य के ही कारण पृथ्वी पर जीवन संभव है, दिन-रात संभव, ऋतुएं संभव है। वैदिक ऋषि-मुनियों ने उदय होते हुए सूर्य को ज्ञान रूपी ईश्वर बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य देव
सूर्योपनिषद में सूर्य की महिमा
सूर्योपनिषद में सूर्य को ही संपूर्ण जगत की उत्पत्ति का एक मात्र कारण निरूपित किया गया है और उन्ही को संपूर्ण जगत की आत्मा तथा ब्रह्म बताया गया है। सूर्योपनिषद की श्रुति के अनुसार संपूर्ण जगत की सृष्टि तथा उसका पालन सूर्य ही करते है। सूर्य ही संपूर्ण जगत की अंतरात्मा हैं। आइए, आज जानते है सूर्य की वो विशेषताएं, जिनसे हमें जीवन जीने के नए तरीके मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
sun
लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना
सूर्य से हमें लक्ष्य की ओर बिना रुके चलने की प्रेणना मिलती है। सूर्य बिना रुके हमेशा चलते रहता है, चाहे वातावरण कैसा भी हो।

4 of 5
सूर्य उपासना
परिस्थितियों से लड़ना
सूर्य से हमें परिस्थितियों से लड़ना सीखना चाहिए। जब भी सूर्य पर ग्रहण लगता है, वह इन परिस्थितियों से घबराता नहीं है, डट कर उन परिस्थितियों का सामना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sun - फोटो : sun
समानता का भाव
सूर्य किसी से भी भेदभाव नहीं करता है, वह अपनी रोशनी सबको प्रदान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें