फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा में शंख बजाने और मंत्रोचार करने से होते हैं ये 5 फायदे

Tue, 05 Dec 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
हिन्दू धर्म में पूजा का विशेष महत्व होता है ये पूजा चाहे रोजाना घर पर हो या फिर किसी खास मौके पर। देवी -देवताओं की पूजा में हम कई चीजों का इस्तेमाल करते है जिसमें शंख बजाने और मंत्रों का उच्चारण करने की विशेष भूमिका होती है। धार्मिक कारणों से पूजा में शंख और मंत्रों के जाप से भगवान का आशीर्वाद मिलता है जिससे घर में सुख और समृद्धि आती है। वहीं दूसरी ओर शंख बजाने और मंत्र के जाप से हमें शारीरिक रुप से शक्ति मिलती है।

पढ़ें- माथे पर तिलक लगाने के ये होते हैं 5 फायदे
विज्ञापन

2 of 6
पूजा में मंत्रोच्चारण से हमारे शरीर के अंदर स्पंदन पैदा होती है जिसके कारण हमारे व्यक्तित्व और बुद्धि कौशल का विकास होता है।
विज्ञापन

3 of 6
पुराणों में शंख को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है इसलिए पूजा-अर्चना और मांगलिक कार्यों पर शंख बजाने का विशेष महत्व होता है। शंख के ऊर्जा चक्र और ध्वनि के प्रभाव से खतरनाक जीव बाधा नहीं पहुंचाते है और बुरी आत्माएं दूर भागती हैं।

4 of 6
पूजा में शंख के बजाने से जो कंपन पैदा होता है उससे वातावरण में रहने वाले सभी कीटाणु नष्ट हो जाते हैं ।
विज्ञापन

5 of 6
 शंख बजाने से बजाने वाले के अंदर साहस, इच्छाशक्ति ,आशा जैसे गुणों का संचार होता है और सांस संबंधी रोग, अस्थमा और फेफड़ों के रोगों में आराम मिलता हैं। 

पढ़ें- जानिए क्यों नहीं चढ़ाई जाती है शिवलिंग पर हल्दी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यदि कोई बोलने में असमर्थ है या उसे हकलेपन का दोष है तो शंख बजाने से ये दोष दूर होते हैं। इसलिए रोजाना पूजा के दौरान शंख बजाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें