तुलसी का पौधा आपको हर घर में देखने को मिल जाएंगे। तुलसी के पत्ते को काफी शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ के कई कामों में तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पत्ता आपकी कई तरह की परेशानियों में मदद कर सकता है। वो फिर पैसे की समस्या हो या घर में किसी तरह की नकारात्मक शक्ति की समस्या हो। हर तरह की परेशानी से आपको तुलसी के पांच पत्ते निकाल सकते हैं।
अगर आपको अपने घर में नकारात्मक शक्तियों का अहसास हो रहा हो तो सोने से पहले अपने तकिए के नीचे तुलसी के पांच पत्ते रख दें। इससे वहां से ये शक्तियां भाग जाएगी।
जिन कपल की बिल्कुल भी नहीं बन रही, हर दूसरे दिन एक दूसरे से लड़ाई झगड़े हो रहे हैं तो तुलसी के पांच पत्ते को अपने पास रखें। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच झगड़ा खत्म हो जाएगा।
तुलसी के 5 पत्तों को एक लाल कागज में लपेटकर पूजा स्थल पर रख दें और इसकी पूजा करें। इन पत्तों को अपने मन की इच्छा बताएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आएगा। ऐसा करने से सोई किस्मत जाग जाती है।