हर कोई सुख-शांति और धन चाहता है, जिसके लिए वह खूब मेहनत करता है। लेकिन कभी-कभी मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाती है। इसके बाद लोग तरह-तरह के टोटके भी अपनाते हैं पर वो कारगर साबित नहीं होते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप शास्त्र और ज्योतिष के मुताबिक टोटके अपनाएं। अगर कोई भी बताए गए टोटकों को अपने दैनिक जीवन की आदतों में शामिल कर लें तो हर परेशानी से दूर हो सकते हैं।
रोज सुबह अपनी हथेलियां देखें
रोज सुबह उठने के बाद कुछ पल तक अपनी हथेलियों को निहारना चाहिए और इसके बाद हथेलियों को अपने चेहरे पर फिराना चाहिए। पौराणिक कथाओं में ऐसा कहा गया है कि हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और कलाई की ओर वाले भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए सुबह हथेली देखना शुभ माना गया है।
पहली रोटी गाय को खिलाएं
भोजन के लिए बनाई जा रही रोटियों में पहली रोटी गाय को खिलाना चाहिए। माना जाता है कि गाय के शरीर में वास कर रहे सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूरी करते हैं।
देवताओं को फूल चढ़ाएं
घर में स्थापित देवी-देवताओं को फूलों से सजाना चाहिए। ध्यान रहे कि फूल ताजे हों और स्नान करने के बाद ही तोड़े गए हों। सच्चे मन से फूल चढ़ाने पर देवी देवता प्रसन्न होते हैं और इंसान के जीवन विघ्नों को दूर करते हैं।
सुबह घर में झाड़ू लगाएं
घर की सफाई तो सभी करते हैं लेकिन अगर यह काम सुभ किया जाए तो ज्यादा अच्छा होता है। माना जाता है कि घर में सुबह झाड़ू पोछा करने से घर में लक्ष्मी आती है।
मछलियों को चारा डालें
अगर आपके आस-पास कोई तालाब, नदी या झील है वहां जाकर रोज मछलियों को कुछ खाने के लिए जैसे आटे की गोलियां बनाकर डालें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही आसान उपाय है।
माता-पिता का आशीर्वाद लें
घर से जब भी बाहर निकलें तो अपने बुजुर्गों का पैर छूकर आर्शीवाद लें। ऐसा करने से आपकी खराब चल रही ग्रह दशा में सुधार होगा और परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी।
पीपल पर जल चढ़ाएं
संभव हो तो रोज सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। माना जाता है कि पीपल के पेढ़ में भगवान का विष्णु का वास होता है और इससे वह प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
10 वां उपाय घर से बाहर जाते समय कुछ पैसे अपनी जेब से निकालकर भगवान के पास रखें और शाम में जब लौटें तो उसे धूप दीप दिखाकर किसी गुल्लक में जमा करते जाएं। कम से कम 43 दिनों तक ऐसे करने से धन लाभ के मार्ग में आने वाली बाधा दूर होती है और बरकत बढ़ती है।