फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की इन बातों को अपना लिया तो जीवन हो जाएगा सफल

Fri, 19 Jul 2019 08:56 AM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विवेकानंद के अनमोल वचन

भारत की धरती पर कई ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया, जिनके जीवन के अनमोल विचार और व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातों को याद कर निराश व्यक्ति के मन में भी कुछ करने की इच्छा जाग जाती है। इन्ही में से एक नाम आता है स्वामी विवेकानंद जी का।

 

विज्ञापन

2 of 6
विवेकानंद के अनमोल वचन

स्वामी विवेकानंद की कही गई प्रेरणादायी बातों से आज भी हमारे भीतर जीवन में कुछ कर दिखाने का हौसला आ जाता है। अमेरिका के शिकागों में दिए उनके महान भाषण की चर्चा तो आज भी देश—दुनिया में होती रहती है।

विज्ञापन

3 of 6
विवेकानंद के अनमोल वचन

विवेकानंद ने राम कृष्ण मिशन सोसाइटी की पहली नींव रखी थी। भारत में विवेकानंद जी के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके उदार व्यक्तित्व को लोग आज भी याद करते हैं।

 

4 of 6
विवेकानंद के अनमोल वचन

स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं जब तक जिंदा हो, तब तक आपको सीखना है। अनुभव जीवन का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है। इससे पीछे कभी मत हटो। 

 

विज्ञापन

5 of 6
विवेकानंद के अनमोल वचन

स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं, जिस काम को करने की ठान लो उसे पूरा करके ही छोड़ो। एक समय में एक ही काम करने की कोशिश करो और उसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी आत्मा लगा दो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विवेकानंद के अनमोल वचन

स्वामी विवेकानंद के अनुसार, तुम्हे अन्दर से बाहर की तरफ विकसित होना है। कोई तुम्हे पढ़ा नहीं सकता, कोई तुम्हे आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुम्हारी आत्मा के अलावा कोई और गुरु नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें