भारत की धरती पर कई ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया, जिनके जीवन के अनमोल विचार और व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातों को याद कर निराश व्यक्ति के मन में भी कुछ करने की इच्छा जाग जाती है। इन्ही में से एक नाम आता है स्वामी विवेकानंद जी का।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
विवेकानंद के अनमोल वचन
स्वामी विवेकानंद की कही गई प्रेरणादायी बातों से आज भी हमारे भीतर जीवन में कुछ कर दिखाने का हौसला आ जाता है। अमेरिका के शिकागों में दिए उनके महान भाषण की चर्चा तो आज भी देश—दुनिया में होती रहती है।
विज्ञापन
3 of 6
विवेकानंद के अनमोल वचन
विवेकानंद ने राम कृष्ण मिशन सोसाइटी की पहली नींव रखी थी। भारत में विवेकानंद जी के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके उदार व्यक्तित्व को लोग आज भी याद करते हैं।
4 of 6
विवेकानंद के अनमोल वचन
स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं जब तक जिंदा हो, तब तक आपको सीखना है। अनुभव जीवन का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है। इससे पीछे कभी मत हटो।
विज्ञापन
5 of 6
विवेकानंद के अनमोल वचन
स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं, जिस काम को करने की ठान लो उसे पूरा करके ही छोड़ो। एक समय में एक ही काम करने की कोशिश करो और उसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी आत्मा लगा दो।
स्वामी विवेकानंद के अनुसार, तुम्हे अन्दर से बाहर की तरफ विकसित होना है। कोई तुम्हे पढ़ा नहीं सकता, कोई तुम्हे आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुम्हारी आत्मा के अलावा कोई और गुरु नहीं है।