फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: जानिए क्यों सदैव शस्त्र धारण करें रहती हैं मां दुर्गा?

Sun, 29 Mar 2020 06:47 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Navratri 2020
25 मार्च, बुधवार से मां के पावन नवरात्रि का पर्व शुरु हो गया है। नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों में देवी दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना गया है। नौ दिनों तक उपवास और पूजा से शक्ति की साधना की जाती है। मां दुर्गा दुष्ट दानवों का विनाश करती हैं जिसके लिए उनके स्वरूप में वह सदैव अस्त्र-शस्त्र धारण करती हैं। मां दुर्गा के अलग-अलग शस्त्रों को धारण करने के पीछे संदेश छिपे हुए होते हैं। आइए, आज जानते हैं मां दुर्गा के अलग-अलग शस्त्रों को धारण करने के पीछे क्या संदेश छिपे हुए हैं... 
विज्ञापन

2 of 6
Navratri 2020
भगवान भी कर्म करते हैं
  • दुर्गा मां के कई हाथ होते हैं जिसका अर्थ है कि भगवान भी कर्म करते हैं। एक हाथ से नहीं बल्कि कई तरीकों से देव, दानव और मनुष्यों को उनके कर्मो के हिसाब से उनको फल देती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Navratri 2020
मां फूल से भी दुष्टों का विनाश करने की शक्ति रखती हैं
  •  मां के हाथों में फूल भी सुशोभित रहता है। मां फूल से भी दुष्टों का विनाश करने की शक्ति रखती हैं। इसलिए देवी मां अपने हाथों में फूल लिए हुए है।

4 of 6
Navratri 2020
शंख का उपयोग
  •  शंख का उपयोग मां ज्ञान प्रसारण के लिए करती है। मां के पास एक से अधिक उपाय है।
विज्ञापन

5 of 6
Navratri 2020
संसार में परिवर्तन के लिए एक ही युक्ति से काम नहीं होता है
  •  मां के स्वरूप में सुदर्शन चक्र भी शुसोभित रहता है। जो इस बात का प्रतीक होता है कि इस संसार में परिवर्तन के लिए एक ही युक्ति से काम नहीं होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Navratri 2020
अपने शस्त्रों के माध्यम से दानवों को मुक्त करना चाहती हैं
  • मां जितनी शक्तिशाली है उतनी ही दयावान भी है वह दानवों को भी अपने शस्त्रों के माध्यम से शुद्ध कर देना चाहती है, उन्हें मुक्त करना चाहती है। इसलिए भी मां इतने शस्त्र और अस्त्र धारण किए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें