Guru Nanak Dev Quotes in Hindi: सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल गुरु नानक जी की जयंती 15 नवंबर, शुक्रवार को है। यह गुरुनानक देव की 555वी जन्म वर्षगांठ होगी। इस पवित्र दिन को लोग प्रकाश उत्सव और गुरु पर्व के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। सिख धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन सिख धर्म के लोग गुरुद्वारों में कीर्तन करते हैं और गुरुवाणी का पाठ करते हैं। साथ ही जगह-जगह लंगरों का आयोजन भी किया जाता है। गुरु नानक देव बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के थे, जिन्होंने अपना जीवन मानव समाज के कल्याण में लगा दिया था। आज भी इनके द्वारा कहे गए वचनों का लोग पालन करते हैं और उनके बताए गए मार्ग पर चलते हैं। ऐसे में गुरु नानक जयंती के अवसर पर चलिए जानते हैं गुरु नानक देव जी के अनमोल विचार...