फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak 550 Birth Anniversary: गुरु नानक देव जी के 10 अनमोल विचार

Tue, 12 Nov 2019 09:31 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म प्रकाश पर्व के रूप में कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी के जन्म के अवसर पर गुरुद्वारों पर कई तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। अन्य धर्मों के लोग भी इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। मात्र 5 साल की उम्र में गुरु नानक देव जी ने अपना पहला संदेश दिया था। गुरुनानक देव जी ने समाज को एकता में बांधने पर कई संदेश दिए थे। आइए जानते हैं गुरु पर्व के अवसर पर गुरु नानक देव जी के अनमोल उपदेशों को...
 
विज्ञापन

2 of 11
गुरु नानक देव जी का मानना था कि भगवान एक है और वह हर जगह विघमान हैं।
विज्ञापन

3 of 11
guru nanak jayanti 2019
गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से धन कमाना चाहिए।
 

4 of 11
guru nanak jayanti 2019
जरूरतमंदो की सहायता के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिेए।
विज्ञापन

5 of 11
पैसों को कभी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए उनका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 11
guru nanak jayanti 2019
गुरु नानक देव जी पुरुष और स्त्री में कोई फर्क नहीं करते थे उनके अनुसार कभी भी हमें महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 11
guru nanak jayanti 2019
तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।

 

8 of 11
guru nanak jayanti 2019
सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।
 

9 of 11
guru nanak jayanti 2019
हमें हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है इसलिए कभी भी मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।


 

10 of 11
guru nanak jayanti 2019
सभी मनुष्यों को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारा का संदेश देना चाहिए। जब मन पाप और लज्जा से अपवित्र हो जा़ए तब ईश्वर का नाम लेने से वह स्वच्छ हो जाता है।

 
विज्ञापन

11 of 11
इक ओंकार का नारा गुरु नानक देव जी ने ही दिया था और वो कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें