फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: जीवन जीने के ये 5 तरीके आपको सफल बना देंगे

Fri, 04 Oct 2019 06:45 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Chanakya Success Mantra
नीतिशास्त्रों के ज्ञाता आचार्य चाणक्य कहते है कि जीवन में व्यक्ति को सुंदरता, भोजन और धन के बारे में सोचकर कभी भी असंतोष नही करना चाहिए। जो वस्तुएं या सुख-सुविधाएं हमारे समक्ष हैं, हमें उनसे ही खुश रहना चाहिए। आइए जानते है चाणक्य की वो बातें जिनसे जीवन में संतोष बना रहेगा। 

 
विज्ञापन

2 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
विवाह के बाद व्यक्ति को दूसरी स्त्रियों पर आकर्षित नहीं होना चाहिए क्योंकि इस वजह से पारिवारिक जीवन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
व्यक्ति को जैसा भी खाना मिलें, खुशी-खुशी खा लेना चाहिए । कभी भी किसी खाने की बुराई नही करनी चाहिए और थाली में खाना नहीं बचाना चाहिए। 

4 of 6
Chanakya Success Mantra
व्यक्ति के पास जितने भी पैसे हो अर्थात् जितनी भी उसकी आय है उसको उसी में खुश रहना चाहिए और आय से अधिक कभी खर्च नहीं करना चाहिए । 
 
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
मनुष्य को दान और जाप के कार्यों में कभी भी असंतोष नहीं करना चाहिए। ये कार्य जितना अधिक करेंगे आपके पुण्यों में उतनी ही प्रगाति होगी। जहां एक ओर दान करने से दूसरों की मदद होती है और हमें पुण्य मिलता है वही दूसरी ओर मंत्रों का जाप करने से आंतरिक शांति मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
मनुष्य को कभी भी पढ़ना नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि जितना अधिक अध्ययन करेंगे, उतना ज्यादा आपके ज्ञान में बढ़ोत्तरी होगी और ज्ञानी व्यक्ति ही जीवन में सुख-शांति से रह पाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें