फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: ये लोग नहीं देते हैं धोखा, ऐसे करें इनकी पहचान

Thu, 23 Apr 2020 07:14 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य  चाणक्य को नीति शास्त्र का महान ज्ञाता कहा जाता है। एक बेहतर जीवन जीने के लिए चाणक्य ने कई बातें बताई हैं। चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी थे। उन्होंने अपनी नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य जैसे साधारण व्यक्ति को मगध का सम्राट बना दिया था। उनकी नीतियां हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम करती हैं व जीवन में संघर्ष करके आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी इन नीतियों में उन लोगों के बारे में भी बताया है जो कभी धोखा नहीं देते हैं। आइए,आज जानते हैं उन लोगों के बारे में जो कभी धोखा नहीं देते हैं...

 
विज्ञापन

2 of 5
बिना फल की चाहत के मदद करने वाले लोग
  • आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार ऐसे लोग कभी भी धोखा नहीं देते हैं, जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं। ऐसे लोग कभी भी किसी का बुरा नहीं करते हैं। इन पर विश्वास किया जा सकता है।


 
विज्ञापन

3 of 5
जिसे किसी भी तरह का लालच न हो
  • आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार ऐसे व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है जिसे किसी भी तरह का लालच न हो।


 

4 of 5
स्पष्ट बातें करने वाले लोग
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति स्पष्ट बातें करता है, वो कभी भी धोखा नहीं दे सकता है। ऐसे व्यक्ति दिल के साफ होते हैं, मन में कुछ नहीं रखते हैं। ऐसे लोगों से मित्रता करनी चाहिए, ये आपका कभी भी अहित नहीं चाहेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिन व्यक्तियों को चकाचोंध भी प्रभावित न कर पाए
  • चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे व्यक्ति जो साधारण रहते हैं, जिन पर दुनिया की चकाचोंध का असर भी नहींं पड़ता है, इन पर विश्वास किया जा सकता है। ऐसे लोग साधारण जीवन जीते हैं, इन्हें दूसरों की बातों से ज्यादा मतलब ही नहीं होता है। जो व्यक्ति अपने तक सीमित हो वो दूसरों को धोखा देने की सोच भी नहीं सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें