आचार्य चाणक्य एक महान नीति-निर्माता थे। उन्हें कूटनीति और राजनीति की गहरी समझ थी। उन्होंने अर्थशास्त्र जैसे महान ग्रंथ की रचना की। उन्हें कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने नीतिशास्त्र में मनुष्य के जीवन से संबंधित बहुत सी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जो व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती हैं। चाणक्य नीति के एक श्लोक में आचार्य चाणक्य ने महिलाओं को चार मामले में पुरुषों से आगे बताया है।
त्रीणां दि्वगुण आहारो बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा।
साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्यते।।