चाणक्य नीति
- फोटो : Amar Ujala
मधुर और सौम्य भाषा का प्रयोग
चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों के प्रति रूखा व्यवहार करता है या हमेशा कटु और कठोर भाषा का प्रयोग करता है, उसे समाज में लोग पसंद नहीं करते। ऐसी वाणी और व्यवहार न केवल रिश्तों को कमजोर करते हैं, बल्कि आपके व्यक्तित्व और प्रतिष्ठा पर भी नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। मधुर और सौम्य भाषा का प्रयोग करने से न सिर्फ आपके संबंध मजबूत होते हैं, बल्कि सामने वाले के मन में आपके लिए सम्मान और विश्वास भी बढ़ता है।