फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: आज से अपनाएं चाणक्य के ये 6 अमूल्य सूत्र, सफलता आपके कदम चूमेगी

Sun, 18 May 2025 07:10 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Niti Sutras For Life: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन में मार्गदर्शन और सफलता दोनों का आधार हैं। उनके नीति शास्त्र में ऐसे सूत्र हैं जो सामान्य व्यक्ति को भी ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
चाणक्य नीति - फोटो : freepik
Chanakya Success Mantras: आचार्य चाणक्य को भारत के महान रणनीतिकारों में गिना जाता है। उन्होंने अपने ज्ञान और नीतियों के बल पर न केवल चंद्रगुप्त मौर्य जैसे साधारण बालक को सम्राट बनाया, बल्कि एक सशक्त और संगठित शासन व्यवस्था की भी नींव रखी। उनकी नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी तब थीं। चाणक्य की सोच यह थी कि सही दिशा, अनुशासन और दूरदर्शिता से कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को बदल सकता है।
Shanivar Chalisa Aarti Path: शनिवार को करें शनि चालीसा और आरती का पाठ, दूर होंगे सभी कष्ट
चाणक्य द्वारा रचित 'नीति शास्त्र' में ऐसे कई सूत्र मिलते हैं जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, बुद्धिमान और सफल बनने की प्रेरणा देते हैं। ये सूत्र न केवल जीवन के उतार-चढ़ाव में मार्गदर्शन करते हैं, बल्कि मनोबल बढ़ाकर कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करते हैं। जीवन में अगर चाणक्य की इन 6 बातों को अपनाया जाए, तो सफलता केवल एक सपना नहीं, बल्कि एक सच्चाई बन सकती है।
Mangal Dosh Upay: शादी और करियर में आ रही परेशानियां? मंगल के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए करें ये काम
विज्ञापन

2 of 7
Chanakya Niti - फोटो : freepik
दूसरों की गलतियों से सीखें
आचार्य चाणक्य के अनुसार, बुद्धिमान व्यक्ति वही होता है जो दूसरों की गलतियों से सबक लेता है। यदि हर बात को खुद पर आजमाकर सीखने की कोशिश की जाए, तो पूरी जिंदगी भी कम पड़ सकती है। जीवन में समय की कीमत को समझते हुए हमें अपने आसपास की घटनाओं से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
Chanakya Niti - फोटो : Freepik.com
आलस्य है प्रगति का सबसे बड़ा शत्रु
कुछ लोग इतने आलसी होते हैं कि वे हालात बदलने का प्रयास ही नहीं करते। वे जैसे-तैसे जीवन को ढोते रहते हैं। वहीं जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को लेकर सजग होते हैं, वे जोखिम लेने से नहीं घबराते और अपने सपनों को सच करने के लिए हर प्रयास करते हैं। यह जुनून ही उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।

4 of 7
Chanakya Niti - फोटो : freepik
वर्तमान में जीना ही बुद्धिमानी है
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को न तो अपने अतीत पर पछताना चाहिए और न ही भविष्य की चिंता में उलझना चाहिए। बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता और भविष्य अनिश्चित है। जीवन में सफलता और संतुलन पाने के लिए जरूरी है कि हम पूरी तरह से वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन

5 of 7
Chanakya Niti - फोटो : freepik
शिक्षा है सबसे श्रेष्ठ मित्र
आचार्य चाणक्य शिक्षा को व्यक्ति का सबसे अच्छा मित्र मानते हैं। उनके अनुसार, एक शिक्षित व्यक्ति हर परिस्थिति में सम्मान प्राप्त करता है। युवा शक्ति और सौंदर्य भी शिक्षा के सामने कमजोर साबित होते हैं। ज्ञान और शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर और प्रभावशाली बनाती है।
विज्ञापन

6 of 7
Chanakya Niti - फोटो : freepik
अत्यधिक ईमानदारी भी हो सकती है नुकसानदायक
नीति शास्त्र में चाणक्य स्पष्ट करते हैं कि अत्यधिक ईमानदारी कभी-कभी हानिकारक हो सकती है। जैसे सीधे खड़े पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं, वैसे ही जरूरत से ज्यादा सरलता या सीधापन लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। व्यवहार में समझदारी और चतुराई का संतुलन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chanakya Niti - फोटो : freepik
मित्रता हमेशा बराबरी वालों से करें
चाणक्य के अनुसार, दोस्ती हमेशा समान स्तर के लोगों से ही करनी चाहिए। यदि मित्र आपसे बहुत ऊपर या बहुत नीचे स्तर का है, तो वह किसी न किसी रूप में आपके लिए कष्ट का कारण बन सकता है। समानता पर आधारित मित्रता में सम्मान, समझ और सामंजस्य बना रहता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें