फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: ऐसी जगहों पर घर बसाने से भविष्य में होती है बड़ी परेशानी, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Fri, 24 Nov 2023 05:23 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों के लिए जाने जाते हैं। आज भी लोग उनकी नीतियों को अपनाकर अपने जीवन के लगभग सभी कार्य करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों के लिए जाने जाते हैं। आज भी लोग उनकी नीतियों को अपनाकर अपने जीवन के लगभग सभी कार्य करते हैं। आज भी वह और उनकी नीतियां उतनी ही प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा अक्सर लोग परेशानियों से बचने के लिए चाणक्य नीति को अपनाते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो चाणक्य नीतियां मुसीबतों का रामबाण इलाज हैं। यूं तो चाणक्य नीतियों में कई बातों का जिक्र हैं। लेकिन घर बनाने को लेकर उनमें विशेष ध्यान दिया गया है। दरअसल, घर एक ऐसी जगह है जहां व्यक्ति को सुकून और शांति मिलती है। हर व्यक्ति अपने परिवार से सबसे ज्यादा प्रेम करता है। हर कोई चाहता है कि, उसके परिवार में खुशी बनी रहें। इसके लिए आपका घर सही जगह पर होना बेहद जरूरी है। लेकिन हम इस बात से अपरिचित होते हैं कि, हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस विषय पर चाणक्य नीति क्या कहती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Chanakya Niti: - फोटो : अमर उजाला
ऐसी जगह नहीं रुकना चाहिए 
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जिस देश में व्यक्ति का आदर-सम्मान न हो उस देश को उसे छोड़ देना चाहिए। साथ ही जिस जगह पर किसी भी प्रकार की विद्या और गुणों की प्राप्ति की संभावना न हो, वहां पर रहना व्यर्थ है।
विज्ञापन

3 of 6
Chanakya Niti - फोटो : istock
दरअसल, कोई भी व्यक्ति एक जगह से दूसरी जगह इसलिए जाता है ताकि वह किसी नए रोजगार की प्राप्ति कर सके। यही नहीं कई बार नई चीजों को सीखने के मकसद से भी व्यक्ति दूसरे देश जाता है। लेकिन जब इनमें से किसी भी बात की संभावना न हो, ऐसे देश या स्थान पर जाने का कोई औचित्य नहीं। 

4 of 6
नदी - फोटो : अमर उजाला
चाणक्य नीति के मुताबिक, यदि आपके आस-पास वेद को जानने वाला ब्राह्मण न हो, तो उस स्थान पर नहीं रहना चाहिए। इसके अलावा नदी और वैद्य के न होने पर भी उस स्थान पर मनुष्य का रहना व्यर्थ है।
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Niti - फोटो : istock
चाणक्य नीति के अनुसार, जहां किसी भी प्रकार के दंड के मिलने का भय न हो वहां व्यक्ति को नहीं रहना चाहिए। जीवन जीने के लिए व्यक्तियों में शिष्टता और व्यापार विकसित करने के साधन महत्वपूर्ण है। अगर किसी स्थान पर ये नहीं हैं, तो वहां व्यक्ति को नहीं रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हैप्पी फैमिली - फोटो : istock
कहां रहना चाहिए
हमें कहां रहना चाहिए इस विषय पर चाणक्य नीति कहती है कि, व्यक्ति को उस जगह पर रहना चाहिए जहां दूसरों के हित के लिए कार्य किए जाते हैं। जिस जगह पर लोग मिलजुल कर रहते हैं, इंसान को हमेशा ऐसी जगहों पर ही रहना चाहिए। इससे परिवार में भी सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें