Chanakya Niti: चाणक्य ने अपनी नीतियों में सफलता पाने के लिए भी कई अमूल्य सुझाव दिए हैं। वे कहते हैं कि अगर जीवन में बार-बार असफलता मिल रही है तो उनके नीति शास्त्र में ऐसे सूत्र हैं जो व्यक्ति को उसके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं।
Chanakya Niti Sutras: आचार्य चाणक्य की शिक्षाओं और नीतियों को याद करना और उनसे सीख लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जो मूल्य और ज्ञान उन्होंने अपने शिष्यों को दिए, वे आज भी हमारी ज़िंदगी में सफलता और समृद्धि के मार्ग प्रशस्त करते हैं। मान्यता है कि चाणक्य नीति के अनुसार किए गए कार्यो से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलते हैं। आचार्य चाणक्य की नीति को आज भी जीवन में सफलता पाने के लिए कई लोग फॉलो करते हैं। चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जल्दी सफलता हासिल करने के लिए कई जरुरी बातों को बताया है। आइए जानते हैं किन आदतों से हर कार्य में अपार सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
चाणक्य नीति
- फोटो : Freepik
समय
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी समय है। जो समय का सही उपयोग करता है, वहीं जीवन में सफल हो पाता है। समय का महत्व उसकी गतिशीलता और शक्ति में है, यह सभी को सक्षम या नष्ट कर सकता है और समय पर सही कर्म करने से ही सफलता मिलती है।
विज्ञापन
3 of 5
चाणक्य नीति
- फोटो : Amar Ujala
गोपनीयता
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब तक आपका काम पूरा न हो जाए उसके बारे में लोगों से चर्चा नहीं करनी चाहिए। उनका कहना है कि किसी भी काम को करने से पहले गोपनीयता बनाए रखना जरुरी होता है। अपनी आर्थिक स्थिति या पैसों के नुकसान के बारे में भी किसी को न बताएं, भले ही वह आपका करीबी क्यों न हो।
4 of 5
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत
- फोटो : Amar Ujala
सही व्यक्ति की पहचान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सही लोगों की पहचान जरुर करनी चाहिए। दोस्त और दुश्मन के बीच पहचान करना बहुत जरुरी है। कभी भी गलत लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए, यही भरोसा आगे चलकर धोखे, नुकसान और अपमान का कारण बन जाता है।
आचार्य चाणक्य कहते हैं, आत्मविश्वास सफलता का आधार है। जो व्यक्ति खुद पर भरोसा करता है वह खराब से खराब हालत में भी जीत हासिल कर ही लेता है। आत्मविश्वास व्यक्ति को कभी निराश नहीं करता और उसे मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।